UP: नितिन नबीन आज से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर, लखनऊ में होगा भव्य रोड शो

UP: नितिन नबीन आज से यूपी के दो दिवसीय दौरे पर, लखनऊ में होगा भव्य रोड शो

UP BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज दो दिवसीय सांगठनिक प्रवास पर लखनऊ पहुचेंगे। उनका यह दौरा विधानसभा चुनाव की रणनीति को धार देने और यूपी भाजपा की नवगठित टीम के मार्गदर्शन के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान वह वरिष्ठ पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। नितिन नबीन संगठन को मजबूती देने के साथ शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। वह शनिवार को सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहां से प्रदेश भाजपा मुख्यालय तक उनका भव्य रोड शो होगा।

बैठकों का दौर होगा शुरू

कार्यालय पहुंचकर वह प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। शनिवार शाम 4 बजे हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप-मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा सांसदों, विधायकों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि का भोजन वह मुख्यमंत्री योगी के साथ करेंगे। रविवार, 5 जुलाई को नितिन नबीन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ चाय पर संवाद करेंगे। सुबह 9:30 बजे वह एनडीए नेताओं के साथ संयुक्त बैठक करेंगे। इसके बाद 10:30 बजे दोनों उप-मुख्यमंत्रियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। दोपहर 2:45 बजे राष्ट्र प्रेरणा स्थल में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे वह बूथ अध्यक्ष शिवाजी रावत के आवास पर बूथ गतिविधियों पर चर्चा करेंगे।

Post Comment

You May Have Missed