Aamir Khan Wedding: तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे आमिर खान, गौरी संग लेंगे सात फेरे

Aamir Khan Wedding: तीसरी बार दूल्हा बनने जा रहे आमिर खान, गौरी संग लेंगे सात फेरे

Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्टनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान काफी लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबर है कि वे बहुत जल्द अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खुद आमिर खान ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वे दोनों इसी महीने की पांच तारीख को शादी कर रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच खलबली मच गई है. हर कोई इस शादी से जुड़ी छोटी-बड़ी बातें जानने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है.

दरअसल, इंटरनेट पर आमिर खान का एक नया वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस वीडियो में जब मीडिया ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने बेहद सादगी से जवाब दिया. आमिर खान ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘शादी 5 जुलाई को है और ये एक छोटा सा प्राइवेट इवेंट है’. उन्होंने बताया कि 5 तारीख उनके लिए बहुत खास है. ये शादी उनके घर पर ही होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. आमिर खान के इस सादगी भरे अंदाज को उनके फैंस सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं और उनको बधाई दे रहे हैं.

Post Comment

You May Have Missed