यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, 20 में अलर्ट; 61 जिलों में लू की भी चेतावनी

यूपी के 10 शहरों में तेज बारिश, 20 में अलर्ट; 61 जिलों में लू की भी चेतावनी

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में रविवार सुबह लखनऊ, महराजगंज और संभल में बारिश हुई। हल्की ठंडी हवाओं की वजह से गर्मी में राहत है। प्रयागराज, आगरा, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए हैं। बीच-बीच में धूप निकल रही है।

इससे पहले, शनिवार देर रात लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, फतेहपुर, जालौन और बहराइच में झमाझम बारिश हुई। फतेहपुर में आंधी से पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे टकराकर बाइक सवार एक लड़के की मौत हो गई। एक घायल हो गया।

20 शहरों में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट

आज यानी 20 शहरों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। 61 जिलों में हीटवेव की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि मानसून 16 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका है। लेकिन, अब मानसूनी सिस्टम एक्टिव हुआ है। इसका असर शुरू हो गया। एक-दो दिन में मानसून यूपी में एंट्री कर सकता है। इसके बाद प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया। अगर पूर्वी हवाओं का असर बना रहा तो अगले एक से दो दिन में पूर्वी यूपी के रास्ते प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री हो सकती है। मानसून पिछले 15-16 दिनों से यूपी बॉर्डर पर महराजगंज के पास अटका है। आमतौर पर 20 जून तक आ जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 9-10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, संत रविदास नगर।

यहां हीटवेव का अलर्ट

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर, देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, देवरिया और गोरखपुर।

अगले 3 दिन का मौसम

  • 29 जून: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वी यूपी में जोरदार बरसात होने के आसार हैं।
  • 30 जून: पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पूर्वी यूपी तेज आंधी-बारिश के आसार हैं।
  • 1 जुलाई: पश्चिमी यूपी में बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी तेज आंधी-बारिश के आसार हैं। गर्मी से राहत मिलेगी।

Post Comment

You May Have Missed