Rahul Gandhi: प्रयागराज में ‘छात्र संवाद’ की तैयारियां तेज़, ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन
Rahul Gandhi: कांग्रेस पार्टी ने आगामी 19 जुलाई को प्रयागराज में होने वाले ‘छात्र संवाद’ कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। छात्र संवाद में राहुल गांधी शामिल होंगे और छात्रों से संवाद करेंगें। इससे पहले राहुल गांधी ने कोटा में छात्रों से संवाद किया था जिसमें पेपर लीक से परेशान, देश के कोने-कोने से आए नौजवान छात्र नौजवान और युवाओं ने हिस्सा लिया था। कांग्रेस ने कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं को आमंत्रित करने के लिए प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। संवाद कार्यक्रम जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगा जो पेपर लीक, भर्ती में देरी, बेरोजगारी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच आदि जैसे छात्र मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। प्रयागराज के छात्र संवाद कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं, कार्यक्रम में कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और तमाम वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की जानकारी है। प्रस्तावित छात्र संवाद की तैयारी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और कार्यक्रम प्रभारी अनिल यादव प्रयागराज पहुंचे और रूपरेखा पर चर्चा कर तैयारियां परखी। पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, छात्रों को कार्यक्रम में रजिस्टर कराने के लिए मिस्ड कॉल अभियान भी शुरू किया जा रहा है।



Post Comment