विमेंस वर्ल्डकप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

विमेंस वर्ल्डकप में भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: महिला टी-20 विश्‍व कप 2026 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदों को कायम रखा। गुरुवार (25 जून) को मैनचेस्टर में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन बनाए। जवाब में भारत ने शेफाली वर्मा के 53 रन और यास्तिका भाटिया के 23 रन की बदौलत 16.5 ओवर में 5 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 34 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने 26 और यास्तिका भाटिया ने 23 रन बनाए। हालांकि, भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रन बनाकर नाबाद रहीं।

भारत ने 5 विकेट से जीता मुकाबला

बांग्लादेश की ओर से ऋतु मोनी ने 2 विकेट लिए, जबकि मरुफा अख्तर, राबेया खान और नाहिदा अख्तर को 1-1 सफलता मिली। भारत ने यह मुकाबला 19 गेंद बाकी रहते 5 विकेट से जीत लिया।

इससे पहले, बांग्लादेश की ओर से जुआरिया फिरदौस (33) और कप्तान निगार सुल्ताना (32) ने अहम पारियां खेलीं। भारत ने शुरुआती ओवरों में चार कैच छोड़े, लेकिन बाद में वापसी की। राधा यादव ने 3, श्री चरणी ने 2, जबकि रेणुका सिंह और नंदिनी शर्मा ने 1-1 विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, एन श्री चरणी, रेणुका सिंह, नंदनी शर्मा।

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोभना मोस्तरी, ऋतु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला।

Post Comment

You May Have Missed