Venezuela Earthquakea: पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत की ओर से मदद का ऐलान

Venezuela Earthquakea: पीएम मोदी ने जताया दुख, भारत की ओर से मदद का ऐलान

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 7.5 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के कारण दहशत फैल गई. राजधानी कराकास में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कुछ इमारतें ढह गईं. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने परिवार और पालतू जानवरों के साथ घरों और दफ्तरों से निकलकर सड़कों पर आ गए. घटना के बाद के वीडियो में दिख रहा है कि इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं. हाल ये है कि कई इमारतें जो पूरी तरह गिरी नहीं हैं तो वह झुक गई है. यानी अब उनके बचने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि अमेरिका वेनेजुएला की मदद करेगा. उन्होंने वेनेजुएला को नया दोस्त बताया.

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए भीषण भूकंप पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला के साथ खड़ा है और हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस त्रासदी से हुई तबाही से वह बेहद दुखी हैं. उन्होंने भारत की ओर से वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों, खासकर अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. पीएम मोदी ने कहा कि भारत घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता है और इस मुश्किल समय में वेनेजुएला के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तैयार है.

Post Comment

You May Have Missed