अब अलग राह पर चलेगा इजरायल! Netanyahu बोले- किसी के मोहताज नहीं रहेंगे
Benjamin Netanyahu: इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू ने इंडिंपेंडेंट वेपन नेटवर्क बनाने पर जोर दिया है. पीएम नेतन्याहू ने कहा,’मैं अपने अमेरिकी मित्रों से मिले समर्थन की गहराई से सराहना करता हूं, लेकिन हमें निर्भरता से मुक्त होने और अपना खुद का स्वतंत्र शस्त्र नेटवर्क बनाने की आवश्यकता है.’ पीएम नेतन्याहू के ऑफिस के मुताबिक, उन्होंने गुरुवार (18 जून 2026) को गुश एटजियन के किबुत्ज मिग्दल ओज में रिजर्व कॉम्बैट के एक कोर्स के छात्रों से मुलाकात की और उनसे अलग-अलग सेक्टर्स में मौजूद चुनौतियों के बारे में बात की. पीएम ने ईरान के साथ संघर्ष को लेकर कहा कि जंग अभी खत्म नहीं हुई है. वहीं उन्होंने अपनी ताकत को अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया. उन्होंने यह भी कहा कि वह अमेरिका से सालों से मिल रहे समर्थन की सराहना करते हैं, लेकिन अब इजरायल को अपना स्वतंत्र शस्त्र नेटवर्क चाहिए.
‘हमें अपने हथियार खुद बनाने होंगे…’
पीएम ने कहा,’अभी हम ईरान और उसके समर्थकों के खिलाफ खड़े हैं. हमने उन्हें करारा झटका दिया है.अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है, लेकिन यह हमारी ताकत पर निर्भर करता है. 30 साल बाद हम कहां होंगे यह भी हमारी ताकत पर निर्भर करता है. इसलिए, अभी हम जो कर रहे हैं, उसमें हमारी ताकत को मजबूत करना है’ पीएम ने कहा कि वह हथियारों के मामले में आत्मनिर्भरता चाहता हैं. इसको लेकर उन्होंने कहा,’मैं अपने अमेरिकी मित्रों से सालों से मिल रहे समर्थन और उनके समर्थन की गहरी सराहना करता हूं, लेकिन आज मैं कहता हूं कि हमें अपना स्वतंत्र शस्त्र नेटवर्क चाहिए. हमें अपने हथियार खुद बनाने होंगे’.
नेतन्याहू ने छात्रों से कहा कहा कि उन्हें खुद को निर्भरता से आजाद करना होगा, लगातार अपनी ताकत बढ़ानी होगी ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी अपनानी होगी और उनके जैसे कमांडरों की और भी पीढ़ियों को तैयार करना होगा, क्योंकि आखिरकार यही उनकी स्थिति तय करेगा.’ नेतन्याहू का यह बयान पिछले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की टिप्पणियों के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि पिछले कुछ महीनों में इजरायल की सुरक्षा करने वाले दो-तिहाई डिफेंसिव वेपन अमेरिका की ओर से सप्लाई और फाइनेंस किए गए थे.



Post Comment