Strait of Hormuz से निकले 11 भारतीय जहाज, 10 कर रहे इंतजार

Strait of Hormuz से निकले 11 भारतीय जहाज, 10 कर रहे इंतजार

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के बीच शांति समझौते (MoU) को अंतिम रूप दिए जाने के बाद, भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह जानकारी दी है। मीडिया ब्रीफिंग में उन्होंने कहा, ‘आज की स्थिति के अनुसार, भारतीय झंडे वाले 10 जहाज अभी भी फारस की खाड़ी क्षेत्र में हैं। इसके अलावा, हाल ही में दो और जहाज वहां पहुंचे हैं।’

11 भारतीय जहाज होर्मुज से निकले

रणधीर जायसवाल ने बताया, ’17 जून को अमेरिका-ईरान के बीच MoU पर हस्ताक्षर होने के बाद से, भारत आने वाले 11 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरे हैं।’ विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया, इन जहाजों में भारतीय झंडे वाले तीन कच्चे तेल के टैंकर (हर एक में 2,85,000 MT से ज्यादा कच्चा तेल), विदेशी झंडे वाला एक LPG कैरियर, विदेशी झंडे वाला कच्चे तेल का एक टैंकर और विदेशी झंडे वाले छह बल्क कैरियर (जिनमें खाद का कार्गो लदा है) शामिल हैं।’ रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि भारतीय झंडे वाले बाकी जहाज भी जल्द ही होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सकेंगे।’

Post Comment

You May Have Missed