नई जनरेशन के लिए नए अंदाज और नई फीलिंग्स के साथ लौटा ‘तेरी उम्मीद… आज भी’

नई जनरेशन के लिए नए अंदाज और नई फीलिंग्स के साथ लौटा ‘तेरी उम्मीद… आज भी’

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: इस वर्ल्ड म्यूज़िक डे पर म्यूज़िक लवर्स के लिए एक दिल छू लेने वाला सरप्राइज़ तैयार है, क्योंकि ‘तेरी उम्मीद…’ आज रिलीज़ हो रहा है। यह एक ऐसा गाना है, जो अपने टाइमलेस इमोशन्स को एक फ्रेश साउंड के साथ वापस लेकर आ रहा है। यासिर देसाई और श्रुति शर्मा पर फिल्माया गया यह गाना प्यार, इंतज़ार और उन यादों की कहानी कहता है जो वक्त के साथ कभी फीकी नहीं पड़तीं।

अपने नॉस्टैल्जिक दिल और मॉडर्न टच के साथ, यह ट्रैक पुराने रोमांटिक्स और आज की जनरेशन, दोनों के दिलों को छूने का वादा करता है। जावेद मोहसिन की सुपरहिट जोड़ी ने इस गाने को फिर से क्रिएट किया है, जहां क्लासिक इमोशन को मॉडर्न म्यूज़िक के साथ खूबसूरती से मिलाया गया है।

Gen Z के लिए बनाया गया गाना

यह सिर्फ रीक्रिएशन नहीं है, बल्कि एक नई सोच के साथ बनाया गया फ्रेश म्यूज़िकल पीस है, जिसमें पुराने गाने की रूह बरकरार है, लेकिन साउंड पूरी तरह आज की जनरेशन के लिए है। मकसद साफ है, मिलेनियल्स को नॉस्टैल्जिया देना और Gen Z को एक ऐसा गाना देना, जिसे वो अपना कह सकें।

नीति मोहन और यासिर देसाई की दिल छू लेने वाली आवाज़ें इस गाने में हर एहसास को और गहराई देती हैं। इसका म्यूज़िक वीडियो अब इश्तार म्यूज़िक पर उपलब्ध है, जो गाने की इमोशनल जर्नी को विज़ुअली और भी खास बना देता है। गाने के बारे में बात करते हुए यासिर देसाई ने कहा, “यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। इसकी मासूमियत और सच्चाई को हमने बरकरार रखने की कोशिश की है, बस एक नए साउंड के साथ। उम्मीद है कि लोगों को वही कनेक्शन महसूस होगा जो हमें इसे बनाते वक्त हुआ।”

मोहसिन शेख ने गाने को किया कंपोज

वहीं, गाने के कंपोज़र मोहसिन शेख ने कहा, “हमारा मकसद था ओरिजिनल गाने की रूह को बनाए रखना और उसे आज के ऑडियंस से जोड़ना। इतने पसंद किए गए गाने को फिर से बनाना हमेशा चैलेंजिंग होता है, लेकिन उतना ही सैटिस्फाइंग भी।” अपनी दिल को छू लेने वाली कहानी और सुकून भरे म्यूज़िक के साथ, तेरी उम्मीद… आज भी इस सीज़न की प्लेलिस्ट में अपनी खास जगह बनाने के लिए तैयार है, क्योंकि कुछ एहसास कभी खत्म नहीं होते, बस नए तरीके से सुनाई देते हैं।

Post Comment

You May Have Missed