ओपी राजभर की पोस्ट से सपा में खलबली, लिखा- ‘टूट होकर रहेगी, सांसद बचाओ अभियान शुरू करें अखिलेश’

ओपी राजभर की पोस्ट से सपा में खलबली, लिखा- ‘टूट होकर रहेगी, सांसद बचाओ अभियान शुरू करें अखिलेश’

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में बीते कुछ समय से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार समाजवादी पार्टी में टूट की बात कह रहे हैं। इसी बीच सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके सरगर्मी और बढ़ा दी है।

राजभर ने लिखा- ‘कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी, लेकिन कल की घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया। उन्होंने दावा किया कि टूट होकर रहेगी।’

अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें: अखिलेश

अपनी पोस्ट में मंत्री ने आगे लिखा कि, ‘मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया है, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगें।’

PDA यानी ‘पीट देगा अहीर’ और ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’

खनन और गोमती रिवर फ्रंट का पैसा कहां खपा रहे, मुझे भी पता

सपा में टूट के दावों पर बोले शिवपाल यादव

वहीं, सपा में टूट के दावों पर शिवपाल यादव ने कहा- भाजपा वाले षड़यंत्र करते हैं, सपा का कोई सांसद नहीं टूटेगा।

Post Comment

You May Have Missed