‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सीजन 2 में सत्ता, सियासत और अधूरी मोहब्बत की जंग में दिखेंगे धवल-संचिता

'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 में सत्ता, सियासत और अधूरी मोहब्बत की जंग में दिखेंगे धवल-संचिता

लखनऊ: दर्शकों का लंबा इंतज़ार अब ख़त्म हो चुका है। सस्पेंस, ड्रामा और रोमांस से भरपूर वेब सीरीज ‘‘ठुकरा के मेरा प्यार’’ सीजन 2 (Thukra Ke Mera Pyaar Season 2) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। नया सीजन दर्शकों को सीधे एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां मोहब्बत मासूम नहीं रह जाती, बल्कि ताकत और सियासत की कीमत व्यक्तिगत रूप से चुकानी पड़ती है।

श्रद्धा पासी जयराथ द्वारा निर्देशित इस सीरीज का नया सीजन 19 जून, 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित होटल हयात में बुधवार को आयोजित प्रमोशन इवेंट में सीरीज के एक्‍टर धवल ठाकुर, संचिता बसु, रवि शाह और कुलदीप कनपुरिया ने शिरकत की। इस दौरान कुलदीप की मां भी इवेंट में पहुंचीं।

'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 में सत्ता, सियासत और अधूरी मोहब्बत की जंग में दिखेंगे धवल-संचिता

सितारों ने क्या कहा?

शानविका (संचिता बसु): सीजन 2 शानविका को एक ऐसे मोड़ पर ले जाता है, जो जज़्बाती तौर पर अप्रत्याशित है। वह अब पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत और सतर्क है। जब खेल में सत्ता और धोखा शामिल हो जाए, तो प्यार के मायने बदल जाते हैं। इस सीज़न में कुछ भी पूरी तरह सही या गलत नहीं है। लखनऊ में मुझे बहुत अच्‍छा लगा। सीजन 2 के ज्‍यादातर हिस्‍सों की शूटिंग यहीं हुई है और यहां उनको उनका चौहानपुर सबसे खूबसूरत लगा।”

कुलदीप कुमार (धवल ठाकुर): “कुलदीप इस सीज़न में अपने अतीत का बोझ उठा रहा है। वह जो महसूस करता है और दुनिया उससे जो उम्मीद करती है, वह उसके बीच फंसा हुआ है। कहानी का दायरा इस बार बहुत बड़ा है, लेकिन इसके जज़्बातों की बुनियाद उतनी ही सच्ची और ज़मीनी है। लखनऊ में शूटिंग के समय हमने कई खूबसूरत जगहें देखीं, जिनमें मलिहाबाद और बीकेटी की कुछ जगह बहुत सुंदर लगीं। हमने खाटू श्‍याम मंदिर में दर्शन करके भगवान का आशीर्वाद भी लिया।”

अगर आप हाई-स्टेक्स पॉलिटिकल ड्रामा, सुलगते हुए बदले और इमोशनल टकराहट के शौकीन हैं, तो ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सीजन 2 आपके लिए इस वीकेंड का बेस्ट वॉच होने वाला है।

'ठुकरा के मेरा प्यार' सीजन 2 में सत्ता, सियासत और अधूरी मोहब्बत की जंग में दिखेंगे धवल-संचिता

सीरीज का ट्रेलर यहां देखें: Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 Trailer

सीजन 2 की मुख्य बातें (Key Highlights)

कुलदीप कुमार की वापसी: अभिनेता धवल ठाकुर एक बार फिर कुलदीप कुमार के किरदार में लौट रहे हैं। इस बार वह अपराधबोध, जुनून और अतीत की गलतियों के बोझ के बीच राजनीति और सत्ता के खतरनाक जाल में फंसते नजर आएंगे।

शानविका का धाकड़ अंदाज: अभिनेत्री संचिता बसु (शानविका चौहान) के रूप में पहले से कहीं ज्यादा दमदार और शक्तिशाली बनकर उभर रही हैं। सत्ता के बेरहम गलियारों में वह नियमों को मानने से साफ़ इंकार करती दिखाई देंगी।

सीतापुर बनेगी रणभूमि: इस बार कहानी का केंद्र ‘सीतापुर’ है, जो महत्वाकांक्षा और विश्वासघात के चलते जंग का मैदान बन चुका है। कुलदीप और शानविका एक ऐसे खेल के विपरीत छोर पर खड़े हैं, जहाँ भरोसा बेहद नाज़ुक है।

Post Comment

You May Have Missed