कैमरा बंद करके चढ़ावा वापस रख दीजिए, भगवान श्रीराम माफ कर देंगे: अखिलेश यादव
आगरा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को आगरा में ‘विजन इंडिया’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश ने कहा- राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी के बाद कितना दुर्भाग्य है कि अब राम मंदिर और साधुओं की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। यह सनातन धर्म का अपमान है। अगर कोई बात हुई है तो कैमरा बंद करके आपस में बातचीत कर लो और चढ़ावा वापस डाल दो। प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे।
इसके साथ ही सपा सुप्रीमो ने तंज कसते हुए कहा कि वहां कैमरे और लाइट बंद कर दो, प्रभु श्रीराम के सामने अपने आप कोई चढ़ावा रख जाएगा। दरअसल, यूपी सरकार ने राम मंदिर में कथित चोरी के मामले में एसआईटी गठित की है। इसमें लखनऊ के कमिश्नर विजय विश्वास पंत (IAS), किरण एस. (IPS, आईजी रेंज) और नीलरतन (विशेष सचिव, वित्त) को शामिल किया गया है।
कितना दुर्भाग्य है कि हमारे धर्म और मंदिर के लोगों की जांच अधिकारी करेंगे
राम मंदिर के चढ़ावे पर चोरी के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा- कितना दुर्भाग्य है कि हमारे धर्म और मंदिर के लोगों की जांच अधिकारी करेंगे। सनातन धर्म के लिए इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। प्रभु श्रीराम के चढ़ावे में कोई बात हुई है, तो कैमरा बंद करके आपस में बातचीत कर लीजिए।
"बताओ अधिकारी जांच करेंगे हमारे भगवान के पुजारियों की? ये सनातन का अपमान है।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/hmp0C3syXF
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 14, 2026
कैमरा बंद करके, आंखें बंद करके जो चढ़ावा चोरी हुआ है, उसे वापस कर दो प्रभु श्रीराम माफ कर देंगे, लेकिन अधिकारी जांच करेंगे। ये सनातन धर्म का अपमान है। इतने पवित्र और प्रतिष्ठित जगह की जांच अधिकारी करेंगे। ये सनातन धर्म पर चलने वाला कोई स्वीकार नहीं करेगा। वहां कैमरे बंद कर दो, लाइट बंद कर दो प्रभु श्रीराम के सामने अपने आप कोई चढ़ावा रख जाएगा।
विधानसभा चुनाव की अटकलों पर भी बोले
अखिलेश यादव ने मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग मिलने पर तंज कसा। उन्होंने कहा- इतने बड़े नेता थे, उन्हें कौन सा विभाग मिला? सूक्ष्म। वह भी तब, जब उसमें कोई बजट नहीं है।
"MSME को सपोर्ट करने के लिए अगर हमे विशेष पैकेज देना पड़ेगा तो कारोबारियों को बढ़ावा देने का काम करेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/zPXu3X6bfY
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 14, 2026
समय से पहले विधानसभा चुनाव होने की अटकलों पर अखिलेश ने कहा- जो प्रधानी का चुनाव नहीं करा पा रहे हैं, वे नवंबर में चुनाव कराएंगे? ये लोग उलझा रहे हैं। ये सोच रहे हैं कि नवंबर का नाम लेकर समाजवादियों की रणनीति जान लें। हम अपनी रणनीति नहीं बताने वाले। नई पीढ़ी के लोगों से कहना चाहता हूं कि यूपी के विकास का रास्ता समाजवादी ही निकालेंगे।
गाजीपुर में फेक एनकाउंटर किया गया
अखिलेश ने गाजीपुर में कमलेश बिंद के एनकाउंटर पर कहा- वहां फेक एनकाउंटर किया गया। सरकार फेक एनकाउंटर में एक्सपर्ट है। फेक एनकाउंटर पीडीए के लोगों के हुए हैं। इनके ही लोग कहते हैं कि आज की व्यवस्था सबसे खराब है। जब से कमिश्नरेट व्यवस्था बनी है, लूट की व्यवस्था बनी है। पुलिस ने अपना रेट बढ़ा दिया है।
राज खुलने के डर से बंगाल में ईवीएम में लगाई गई आग
सपा प्रमुख ने कहा- बंगाल में ईवीएम में जो आग लगी है, उससे राज खुलने का डर था, इसलिए आग लगाई गई। भाजपा के लोग जमीन खाली कराने के लिए आग लगवा देते हैं। पहले लखनऊ में लगी और फिर गाजियाबाद में।
"मजाक मजाक में कितना सीरियस हो गया मामला, बताओ बीजेपी कॉकरोच से डर गई।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/jwHBSgJokv
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 14, 2026
उन्होंने कहा- अगर वे 403 पर तैयारी कर रहे हैं और हम भी 403 पर तैयारी कर रहे हैं, तो डबल तैयारी हो रही है। हम मिलकर डबल तैयारी से भाजपा को चुनाव हरा देंगे।
बीजेपी नकारात्मक पॉलिटिक्स करती है
अखिलेश यादव ने सीएम के चेलों वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा- उस विषय को मैं नहीं छेड़ना चाहता, क्योंकि नकारात्मक पॉलिटिक्स बीजेपी करती है। इसके लिए वह करोड़ों रुपए खर्च करती है। 2017 से पहले हमारे पत्रकार भी नहीं जानते थे कि कोई योगी जी भी हैं। उनकी कोई पहचान नहीं थी।
"जितना PDA के लोगों से प्रेम दया अपनापन से मिलेंगे उतना PDA और मजबूत दिखाई देगा।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/FuDazdLVaQ
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 14, 2026
दरअसल, शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था- अखिलेश जी दूसरों को उपदेश देते हो, तो अपने चेलों-चपाटों को भी उपदेश दे दो कि अपनी भाषा पर थोड़ा संयम रखें। टिप्पणी करने से पहले खुद भी सोच लिया करें।
"आगरा के आस पास के उद्यमियों को विज़न इंडिया के माध्यम से हम लोग जोड़ना चाहते हैं।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/hjO4QdqfF2
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 14, 2026
आगरा में 500 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए
पूर्व सीएम ने कहा- बीजेपी यूपी में हार चुकी है, इसलिए अब बेईमानी पर उतर आएगी। आगरा में 500 प्राइमरी स्कूल बंद हो गए हैं। जब मैकडॉनल्ड्स और पिज्जा हट दुनिया के कई देशों तक पहुंच सकते हैं, तो आगरा का पेठा क्यों नहीं पहुंच सकता।
"एक्जामिनेशन के पेपर लीक न हो, उस दिशा में हम लोग काम करेंगे और नौकरी रोजगार देने का भी काम करेंगे।"
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/bMS5OqT2hu
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) June 14, 2026
साथ ही उन्होंने पीडीए का नया फुल फॉर्म बताया- पी से प्रेम, डी से दया और ए से अपनापन। कहा- समाज में जितना प्रेम, दया और अपनापन बढ़ेगा, प्रदेश उतनी तेजी से आगे बढ़ेगा।



Post Comment