Mamata Banerjee की बढ़ी मुसीबत, सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर एफआईआर

Mamata Banerjee की बढ़ी मुसीबत, सांप्रदायिक टिप्पणी को लेकर एफआईआर

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. अब उनके खिलाफ साम्प्रदायिक टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है. आरोप है कि बीते नौ मार्च को धर्मतला में ममता बनर्जी ने भड़काऊ भाषण दिया जोकि समाज में वैमनस्य फैलाने वाला था और साम्प्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने वाला था. जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी के खिलाफ एक कारोबारी ने शिकायत दर्ज की थी. इसे बाद में तब्दील करके FIR कर दिया है. पूरा मामला 9 मार्च से जुड़ा है. यहां कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके में धर्म मंच पर एक कार्यक्रम हुआ था. यह इलाका मेट्रो आउटपोस्ट के बिल्कुल सामने है. इस दौरान ममता बनर्जी ने एक भाषण दिया था. आरोप है कि उनका भाषण भड़काऊ था. इससे समाज में अशांति फैल सकती थी. शिकायत दर्ज कराने वाले शख्स का नाम तुषार कांति दास है.

इन धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज

कोलकाता के सेंट्रल डिवीजन के हेयर स्ट्रीट थाने में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है. एफआईआर दर्ज होने की तारीख और समय 7 जून 2026, दोपहर 3 बजकर 45 मिनट है. यह जानकारी लिखित रूप से साझा की गई है. ममता बनर्जी के खिलाफ बीएनएस 2023 की तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

Post Comment

You May Have Missed