PM Modi Record: नरेन्द्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक पीएम बनने का बनाया रिकॉर्ड, नेहरू को भी छोड़ा पीछे

PM Modi Record: नरेन्द्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक पीएम बनने का बनाया रिकॉर्ड, नेहरू को भी छोड़ा पीछे

PM Modi Record: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (10 जून, 2026) को लगातार देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना लिया है. पीएम मोदी आज केंद्र सरकार के प्रमुख के तौर पर 12 साल पूरे कर रहे हैं. बुधवार को प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का कार्यकाल 4,399 दिन का हो गया, जिससे वे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पद संभाला था. 1951-52 में भारत का पहला चुनाव जीता था और 1964 में अपने निधन तक पद पर बने रहे. भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल 16 साल से थोड़ा कम था, लेकिन वो 2 अलग-अलग बार इस पद पर रहीं.

क्या रही पीएम मोदी के कार्यकाल की उपलब्धि?

मोदी सरकार ने 12 सालों में नक्सलियों को खत्म किया है. कल्याणकारी योजनाओं में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं. JAM ट्रिनिटी और UPI जैसे सिस्टम बनाए हैं. रेल, सड़क और एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया है और भारत की रक्षा और परमाणु नीति को नया रूप दिया है. इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तानी आतंकवाद को कड़ा सबक सिखाया है. मोदी सरकार ने देश को महामारी और 3 विनाशकारी वैश्विक युद्धों के दौर से भी सफलतापूर्वक निकाला है.

आजादी के बाद पहली बार बंगाल में बीजेपी सरकार

बता दें कि ये उपलब्धि पीएम मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के कुछ हफ़्ते बाद मिली है. पार्टी ने आजादी के बाद पहली बार बंगाल में सरकार बनाई. एक ऐसे राज्य में अपनी पैठ बनाई जहां कभी वामपंथियों और कांग्रेस का दबदबा था, जबकि जहां जनसंघ के विचारक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ था.

पीएम मोदी को किया जाएगा सम्मानित

इसी को लेकर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) आज बैठक में एक प्रस्ताव पास करने वाला है. मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार बैठक में NDA के नेता प्रधानमंत्री मोदी को उनके काम और लीडरशिप के लिए सम्मानित करेंगे. इस बैठक में NDA के 72 नेता शामिल होंगे और प्रधानमंत्री इसकी अध्यक्षता करेंगे. बता दें कि 26 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था. 2019 में उन्हें और बड़े जनादेश के साथ दोबारा चुना गया और 2024 में वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने.

क्या बोले बीजेपी अध्यक्ष

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि पीएम मोदी का कार्यकाल विकास और जन-कल्याण वाला रहा है, जिसमें देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है. उन्होंने बताया कि गरीबी दूर करने वाली योजनाओं के जरिए 25 करोड़ से ज़्यादा लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया. इसमें 4 करोड़ पक्के घर, 60 करोड़ लोगों के लिए सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 57 करोड़ मुद्रा लोन और 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण शामिल है, जिससे खास तौर पर महिलाओं की गरिमा का ध्यान रखा गया है. सुरक्षा के मोर्चे पर उन्होंने कहा कि सरकार वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने, सीमावर्ती राज्यों में आतंकी नेटवर्क पर लगाम लगाने और जमीनी स्तर पर सुरक्षा उपायों को मजबूत करने में सफल रही है.

Post Comment

You May Have Missed