UP Weather: कैसा रहेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत या जारी रहेगा हीटवेव का सितम?

UP Weather: कैसा रहेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत या जारी रहेगा हीटवेव का सितम?

UP Weather: यूपी में पिछले कुछ दिन से बारिश नहीं हुई है, इसलिए फिलहाल जबरदस्त हीटवेव चल रही है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम बदलने की बात कही जा रही है। लेकिन अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 42 से 45 डिग्री तक जाने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच बुधवार यानी 10 जून को यूपी का मौसम कैसा रह सकता है, ये अभी से जान लीजिए, ताकि जब आप घर से निकलें तो कोई ज्यादा दिक्कत ना हो। अब अगर बुधवार यानी 10 जून के मौसम की बात की जाए तो पश्चिमी यूपी में तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं पूर्वी यूपी की बात की जाए तो यहां भी उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने का काम करेगी। राजधानी लखनऊ का तापमान 42 डिग्री तक रह सकता है। अच्छी बात ये है कि कुछ इलाकों में प्री मानसूनी बारिश और आंधी तूफान की भी संभावना है। दूसरे सप्ताह में काफी हद तक मौसम बदल सकता है।

गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, वाराणसी मंडल के कुछ हिस्से में शाम के समय तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज-चमक की संभावना है। पश्चिमी यूपी की बात की जाए तो यहां पर मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच कहीं-कहीं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। तराई क्षेत्र की बात की जाए तो पीलीभीत, लखीमपुर खीरी और बहराइच में भी छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि बारिश इतनी नहीं होगी कि जिससे राहत की सांस ली जाए। हल्की बारिश से कुछ देर तक तो अच्छा लगेगा, लेकिन उसके बाद फिर वैसा ही हाल जो जाएगा। उमस और बढ़ने की भी बात सामने आ रही है।

Post Comment

You May Have Missed