13वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का समापन, इनके नाम रही ट्रॉफी
बरेली: वर्ष 2025 में 12वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट की वुमन्स चैंपियन गाजियाबाद की आरती चौधरी ने इस वर्ष 13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल एवं फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में भी वुमन्स कैटेगरी में खिताब जीता। मेन्स कैटेगरी में पिछले वर्ष 2024 की ही कहानी इस बार भी दोहराया गई। पिछले वर्ष के मेन्स के उप विजेता गाजियाबाद के सार्थ मिश्रा इस बार भी दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में सार्थ को सहारनपुर के अंस सभरवाल से 4-11, 11-6, 7-11, 11-7, 11-7 प्वाइंट्स से हार का सामना करना पड़ा।
पिछले वर्ष 2025 में इसी टूर्नामेंट में कैडेट बॉयज (अंडर 13) में विजेता और सब जूनियर बॉयज (अंडर 15) में रनर अप रहने वाले लखनऊ के लक्ष्य कुमार इस बार टूर्नामेंट की सनसनी बन कर उभरे। उन्होंने अंडर 19, अंडर 17, अंडर 15 और अंडर 13 वर्ग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित कर चार वर्गो में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। पिछले वर्ष कैडेट गर्ल्स (अंडर 13) में विजेता रही प्रयागराज की अंशिका गुप्ता इस बार भी इसी वर्ग में विजेता रहीं।

विजेताओं को मिली ट्रॉफी और पुरस्कार
यूपीटीटीए के सेक्रेटरी अरुण बनर्जी और श्रीराम मूर्ति कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन डॉ. प्रभाकर गुप्ता, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, चीफ रेफरी अमित सिंह, डिप्टी रेफरी प्रमोद यादव, डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सेक्रेटरी श्याम कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के सेक्रेटरी दीपेंद्र कामथान, नेशनल टीम के कोच पराग अग्रवाल, टूर्नामेंट के कन्वीनर डॉ. पुष्पेंद्र यादव, चीफ प्रोक्टर डॉ. विवेक यादव, सौरभ गुप्ता, टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के सदस्य और अन्य फैकेल्टी मेंबर्स भी मौजूद रहे।

फाइनल में परिणाम
- मेन्स फाइनल- अंश सभरवाल (सहारनपुर) ने सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद) को 4-11, 11-6, 7-11, 11-7, 11-7 अंकों से हराया।
- वुमन्स फाइनल- आरती चौधरी (गाजियाबाद) ने अंबिका गुप्ता (प्रयागराज) को 11-8, 11-8, 11-3 अंकों से पराजित किया।
- यूथ बॉयज (अंडर 19)- लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने गर्व सिंगला (गौतमबुद्ध नगर) को 7-11, 12-10, 11-9, 9-11, 11-5 अंकों से पराजित किया।
- यूथ गर्ल्स (अंडर 19)- अनिका गुप्ता (गाजियाबाद) ने वान्या बंसल (आगरा) को 13-11, 11-6, 13-11 अंकों से पराजित किया।
- जूनियर बॉयज (अंडर 17)- लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने विख्यात कटियाल (मुरादाबाद) को 9-11, 7-11, 11-6, 11-6, 11-5 अंकों से पराजित किया।
- -जूनियर गर्ल्स (अंडर 17)— आयुषि सिंघला (गौतम बुद्ध नगर) ने अनोखी केशरी (वाराणसी) को 12-10, 11-8, 11-5 अंकों से हराया।
- सब जूनियर बॉयज (अंडर 15)- लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने शौर्य गोयल (लखनऊ) को 11-3, 11-8, 11-5 अंकों से हराया।
- सब जूनियर गर्ल्स (अंडर 15)- पहल गुप्ता (आगरा) ने अंशिका गुप्ता (प्रयागराज) को 6-11, 11-7, 13-11, 5-11, 11-0 अंकों से पराजित किया।
- कैडेट बॉयज (अंडर 13)- लक्ष्य कुमार (लखनऊ) ने विक्रम दुबे (गाजियाबाद) को 11-9, 6-11, 11-6, 11-5 अंकों से हराया।
- कैडेट गर्ल्स (अंडर 13)- अंशिका गुप्ता (प्रयागराज) ने इनाया फातिमा (आगरा) 11-1, 11-7, 6-11, 11-3 अंकों से पराजित किया।
- होप्स बॉयज (अंडर 11)- प्रनीत अग्रवाल (लखनऊ) ने एचएस मोहाल (गौतम बुद्ध नगर) को 11-7, 11-7, 11-4 अंकों से हराया।
- होप्स गर्ल्स (अंडर 11)- वेदांशी पोद्दार (आगरा) ने किमायरा (आगरा) को 13-15, 11-4, 11-8, 11-7 अंकों से पराजित किया।



Post Comment