UP BJP: जानिए यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए क्या है बीजेपी का सीक्रेट प्लान
UP BJP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बीजेपी चौतरफा रणनीति बनाने में जुटी है. अब कार्यकर्ताओं में उत्साह और मनोबल बढ़ाने के लिए बीजेपी ने ‘वन टू वन’ ड्राइंग रूम बैठकों का प्लान बनाया है. इसके तहत बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं के द्वार नेतृत्व खुद जाएगा. पुराने कार्यकत्ताओं को पार्टी कार्यालय के चक्कर ना लगाने पड़े, इसके लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने खुद वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वार जाने का अभियान शुरू कर दिया है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जिलों के दौरे करने शुरू कर दिए हैं.
अब पंकज चौधरी पूरे प्रदेश के हरजिले में पहुंच के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से वन टू वन संवाद करेंगे. संवाद संपर्क और समन्वय का मंत्र लेकर पंकज चौधरी जिलों के दौरे शुरू कर चुके हैं. पूर्व पदाधिकारियों, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों से घर जाकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी खुद मिलेंगे. 60 हजार कार्यकर्ताओं से 10 हजार ड्राइंग रूम बैठकों के माध्यम से संवाद स्थापित करने की रणनीति है. अभियान की कमान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने खुद संभाली है.
पंकज चौधरी ने शुरू कर दिए जिलों के दौरे
प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जिलों के दौरे शुरू कर दिए हैं. तीन माह में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यूपी के सभी संगठनात्मक जिलों के दौरे कर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ड्राइंग रूम बैठकों में वन-टू-वन संवाद करेंगे. पंकज चौधरी जिलों के दौरे कर 2027 के लिए चुनावी माहौल तैयार करेंगे. अभियान से जहां पार्टी के पुराने सिपाहियों का मनोबल बढ़ाएंगे, वहीं उनकी राय भी लेंगे, जिससे 2027 चुनावों की राह आसान हो सके.
पार्टी में गुटबाजी रोकने की कोशिश
दरअसल, ड्राइंग रूम बैठकों में वन-टू-वन बैठकों से यह भी कोशिश करेगी कि जिलों में पार्टी किसी तरह की गुटबाजी में ना फंसे. पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह बीजेपी के कमल निशान पर एकजुट रहे. बीजेपी की यह पूरी कवायद ना सिर्फ कार्यकर्ताओं में जोश भरना है, बल्कि बूथ लेवल पर पार्टी को मजबूत करने की है, ताकि चुनाव में कार्यकर्ता वोटर्स को मतदान केंद्र तक पहुंचा सकें.



Post Comment