13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, पहुंचे 25 जिलों के खिलाड़ी

13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, पहुंचे 25 जिलों के खिलाड़ी

बरेली: एसआरएमएस सीईटी परिसर स्थित इनडोर स्टेडियम में शुक्रवार को शानदार उद्घाटन के साथ 13वां श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट आरंभ हो गया। ‘स्टैग ग्लोबल’ द्वारा प्रायोजित, उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन (UPTTA) के तत्वावधान में जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन, बरेली द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट का उद्घाटन श्रीराम मूर्ति स्मारक ट्रस्ट के सलाहकार सुभाष मेहरा ने फीता काटकर किया।

इस दौरान एसआरएमएस ट्रस्ट के सचिव आदित्य मूर्ति, बरेली टेबल टेनिस संघ के सचिव दीपेंद्र कमथान, चीफ रेफरी अमित सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर एनके लाहिरी, टूर्नामेंट के डिप्टी रेफरी प्रमोद यादव, नेशनल टीम के कोच पराग अग्रवाल और इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रभाकर गुप्ता, आईएमएस के प्रिंसिपल एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) डॉ. एमएस बुटोला ने दीप प्रज्वलित किया। उद्घाटन समारोह के बाद मेंस और विमेंस सिंगल्स, यूथ ब्वायज और गर्ल्स (अंडर 19), जूनियर बॉयज और गर्ल्स (अंडर 17), सब जूनियर बॉयज और गर्ल्स (अंडर 15), कैडेट बॉयज और गर्ल्स (अंडर 13), होप्स बॉयज और गर्ल्स (अंडर 11) जैसे 12 वर्गों में स्पर्धाएं आरंभ हुईं।

आदित्य मूर्ति ने दी सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं

उद्घाटन समारोह में आदित्य मूर्ति ने खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों, डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के पदाधिकारियों का स्वागत किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एसआरएमएस में प्रति वर्ष टूर्नामेंट आयोजित करवाने के लिए डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली और उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों, उनके परिजनों और टूर्नामेंट में शामिल सभी लोगों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। आदित्य ने देश में तीसरे स्थान पर आने वाली यूपी महिला टीम के खिलाड़ियों को भी शुभकामनाएं दीं।

13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, पहुंचे 25 जिलों के खिलाड़ी

डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन बरेली के सचिव डॉ.दीपेंद्र कमथान ने भी टूर्नामेंट के शानदार आयोजन के लिए एसआरएमएस ट्रस्ट का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि टेबल टेनिस टूर्नामेंट में जो भी बदलाव होता है उसे लागू करने की पहली जिम्मेदारी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन मिलती है। इस बार यूपी कैंप पहली बार बरेली को आवंटित हुआ। यहीं से तैयारी कर हमारी यूपी महिला टीम ने नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार कांस्य पदक जीतकर इतिहास बनाया है। इसमें एसआरएमएस का योगदान भी रहा। इस टूर्नामेंट के दौरान उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ द्वारा मेडल धारक खिलाड़ियों के लिए एक अभिनंदन समारोह आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 425 से ज्यादा मेंस सिंगल्स, यूथ ब्वायज, जूनियर ब्वायज, सब जूनियर ब्वायज, कैडेट ब्वायज, होप्स ब्वायज, वुमन सिंगल्स, गर्ल्स अंडर-19 सिंगल्स, गर्ल्स अंडर-17 सिंगल्स, गर्ल्स अंडर-15 सिंगल्स, गर्ल्स अंडर-13 सिंगल्स, गर्ल्स अंडर-11 सिंगल्स जैसे 12 वर्गों में 725 मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।

13वें श्रीराम मूर्ति मेमोरियल फर्स्ट यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आगाज, पहुंचे 25 जिलों के खिलाड़ी

उद्घाटन समारोह में शामिल हुए गणमान्य लोग और खिलाड़ी

उद्घाटन समारोह के अंत में टूर्नामेंट के कन्वीनर डॉ.पुष्पेंद्र यादव ने उद्घाटन समारोह में सभी अतिथियों का आभार जताया और धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन समारोह का संचालन साक्षी गोयल ने किया। इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के सेक्रेटरी श्याम कुमार, मृदुल खिललानी, प्लेसमेंट सेल के डायरेक्टर डॉ. अनुज कुमार, फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अमित कुमार शर्मा, चीफ प्रोक्टर डॉ. विवेक यादव, सौरभ गुप्ता, टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के सदस्य और अन्य फैकेल्टी मेंबर्स भी मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में सीडिंग (वरीयता क्रम) के खिलाड़ी शामिल

पुरुष वर्ग- 1. दिव्यांश श्रीवास्तव (लखनऊ), 2. अंश सभरवाल (सहारनपुर), 3. सत्यम गिरी गुप्ता (कानपुर), 4. सार्थ मिश्रा (गाजियाबाद)

महिला वर्ग- 1. आरती चौधरी (गाजियाबाद), 2. अवनि त्रिपाठी (गाजियाबाद), 3. अम्बिका गुप्ता (प्रयागराज), 4. दिशा (गाजियाबाद)

यूथ बॉयज (अंडर-19)- 1. गर्व सिंगला (गौतम बुद्ध नगर), 2. आर्यन कुमार (प्रयागराज), 3. अरव राठी (गाजियाबाद), 4. अर्णव पंवार (गाजियाबाद)

यूथ गर्ल्स (अंडर-19)- 1. अवनि त्रिपाठी (गाजियाबाद), 2. सुहानी अग्रवाल (आगरा), 3. वान्या बंसल (आगरा), 4. अनिका गुप्ता (गाजियाबाद)

जूनियर बॉयज (अंडर-17)- 1. आर्यन कुमार (प्रयागराज), 2. विख्यात कत्याल (मुरादाबाद), 3. युवान पांडे (गौतम बुद्ध नगर), 4. गर्व सिंगला (गौतम बुद्ध नगर)

जूनियर गर्ल्स (अंडर-17)- 1. समृद्धि शर्मा (गौतम बुद्ध नगर), 2. अनोखी केशरी (वाराणसी), 3. साक्षी तिवारी (लखनऊ), 4. सौम्या सिंह (वाराणसी)

सब-जूनियर बॉयज (अंडर-15)- 1. लक्ष्य कुमार (लखनऊ), 2. शौर्य गोयल (लखनऊ), 3. अनय राज वर्मा (इटावा), 4. विक्रम दुबे (गाजियाबाद)

सब-जूनियर गर्ल्स (अंडर-15)- 1. अंशिका गुप्ता (प्रयागराज), 2. पहल गुप्ता (आगरा), 3. अंकिशा मिश्रा (आगरा), 4. साक्षी तिवारी (लखनऊ)

कैडेट बॉयज (अंडर-13)- 1. लक्ष्य कुमार (लखनऊ), 2. विक्रम दुबे (गाजियाबाद), 3. अनघ सुंद्रियाल (गाजियाबाद), 4. दुर्वांक (कानपुर)

कैडेट गर्ल्स (अंडर-13)- 1. पहल गुप्ता (आगरा), 2. अंशिका गुप्ता (प्रयागराज), 3. वर्तिका सिंह (लखनऊ), 4. इनाया फातिमा (आगरा)

होप्स बॉयज (अंडर-11)- 1. प्रणित अग्रवाल (लखनऊ), 2. हरसेहज सिंह मोहाल (गौतम बुद्ध नगर), 3. अंकुश वाल्मीकि (लखनऊ), 4. विराज सिंह (लखनऊ)

होप्स गर्ल्स (अंडर-11)- 1. वेदांशी पोद्दार (आगरा), 2. जयंती (प्रयागराज), 3. किमायरा सावनी (आगरा), 4. आरवी कोहली (आगरा)।

Post Comment

You May Have Missed