Lucknow: शहर के 290 होटलों का नए सिरे से होगा फायर और बिल्डिंग सेफ्टी ऑडिट

Lucknow: शहर के 290 होटलों का नए सिरे से होगा फायर और बिल्डिंग सेफ्टी ऑडिट

Lucknow: दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राजधानी लखनऊ में भी होटल की सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शहर के करीब 290 होटल को दोबारा सुरक्षा ऑडिट करने का फैसला किया है। इनके लिए विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम गठित की जाएगी जो होटल में अग्नि सुरक्षा भवन मानको को अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की जांच करेगी। इस टीम में लोक निर्माण विभाग, आवास विकास परिषद, पुलिस अग्निशमन विभाग, आबकारी विभाग और नगर निगम के अधिकारी शामिल होंगे। इसमें अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा, भवन की संरचना की जांच की जाएगी।

6 विभागों की संयुक्त टीम करेगी जांच

इस बड़े सुरक्षा अभियान को पारदर्शिता और सख्ती से पूरा करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों की एक संयुक्त (जॉइंट) टीम गठित की जाएगी।  इस हाई-लेवल टीम में विभागों (लोक निर्माण विभाग (PWD),आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पुलिस, अग्निशमन विभाग,आबकारी विभाग और नगर निगम) के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। संयुक्त टीम शहर के सभी चिह्नित 290 होटलों में जाकर अग्नि सुरक्षा और भवन निर्माण के तय मानकों की बारीकी से जांच करेगी। इस ऑडिट के दौरान जिन मुख्य रूप से जिस पर नजर रखी जाएगी वो हैं…

  • अग्निशमन उपकरण: होटल परिसर में आग बुझाने वाले आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और उनकी वर्किंग कंडीशन।

  • आपातकालीन निकास: किसी भी हादसे के वक्त मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए आपातकालीन रास्तों की चौड़ाई और उनकी सुगमता।

  • बिजली सुरक्षा: शॉर्ट सर्किट के खतरों को भांपने के लिए बिजली की वायरिंग और लोड की जांच।

  • भवन की संरचना: क्या होटल का निर्माण स्वीकृत नक्शे और तय नियमों के मुताबिक किया गया है या नहीं।

 

Post Comment

You May Have Missed