India Post निकली वैकेंसी, सिलेक्ट होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

India Post निकली वैकेंसी, सिलेक्ट होने पर इतनी मिलेगी सैलरी

India Post Recruitment: अगर आप भी भारतीय डाक में निकली भर्ती (India Post GDS Recruitment) के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं या अप्लाई कर चुके हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। इस भर्ती में एबीपीएम/जीडीएस और बीपीएम का वेतनमान अलग-अलग है जिसे आप नीच देख सकते हैं।

  • एबीपीएम /जीडीएस के लिए सिलेक्ट होने पर 10,000-24,470 रुपेय प्रतिमाह

  • बीपीएम  के लिए सिलेक्ट होने पर 12,000-29,380 रुपये प्रति माह

  • सैलरी संबंधित उक्त डेटा को आधिकारिक नोटिफिकेशन से लिया गया है।

कितने पदों पर होनी है भर्ती

  • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 44,228 खाली पदों को भरा जाएगा।

अप्लाई करने की क्या है एलिजिबिलिटी

  • एज लिमिट: इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों की आयु 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • शैक्षिक योग्यता: जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे,उनका 10वीं पास होना आवश्यक है।

  • जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया को 5 अगस्त को समाप्त कर दिया जाएगा, इच्छुक कैंडिडेट्स इस तिथि तक अप्लाई कर दें। इसके बाद 6 से 8 अगस्त तक करेक्शन विंडो को खोल दिया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed