Karnataka: विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए डीके शिवकुमार, इस दिन लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Karnataka: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही डीके का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता अब साफ हो गया है। पूर्व सीएम सिद्दारमैया ने डीके के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी.वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक मामलों के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला की मौजूदगी में यह बैठक हुई। पार्टी विधायक दल की बैठक से पहले शिवकुमार ने वेणुगोपाल और सुरजेवाला से मुलाकात की।
जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार लोकभवन में बुधवार को मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। वह लोकभवन के ग्लास हाउस में सादे समारोह में सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले विधान सभा के ग्रांड स्टेप्स पर शपथ लेने की चर्चा थी, लेकिन भीड़ और ट्रैफिक समस्या को ध्यान में रखते हुए लोकभवन के अंदर ही शपथ लेने का निर्णय लिया गया है।



Post Comment