Akhilesh Yadav: यूपी में गुजरात मॉडल का ट्रांसफार्मर फुंक गया

भाजपा के शासनकाल में फ्रॉड प्रदेश बन गया यूपी: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था और सरकार की कार्यशैली को लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘यूपी में गुजरात माडल’ का ट्रांसफार्मर फुंक गया है और जबरदस्ती जोड़े गए तारों में अब चिंगारी निकल रही है। तंज कसते हुए उन्होंने लिखा कि मीटर बिना बिजली के ही दौड़ रहे हैं और जनता भाजपाइयों के पीछे दौड़ रही है। बड़े-बड़ों को प्रशिक्षण देने वाले लोग खुद ही फेल हो गए हैं, तो उनके शिष्यों से क्या उम्मीद की जा सकती है। सरकार पर समस्याओं से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि जनता पूछ रही है कि आखिर किसी भी समस्या के सामने आते ही भाजपा हाथ क्यों खड़े कर देती है।

 

Post Comment

You May Have Missed