West Asia: ईरान पर अमेरिका ने फिर किया हमला, मार गिराए चार ड्रोन

West Asia: ईरान पर अमेरिका ने फिर किया हमला, मार गिराए चार ड्रोन

West Asia: अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया है और इसे रक्षात्मक कार्रवाई का नाम दिया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, यह कदम तब उठाया गया जब ईरानी सेना की ओर से आक्रामक गतिविधियां देखी गईं। अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के 4 ड्रोन मार गिराए और एक ऐसे सैन्य ठिकाने पर हमला किया, जहां से पांचवां ड्रोन लॉन्च किए जाने की तैयारी हो रही थी। अधिकारियों के मुताबिक इन ड्रोन से ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को खतरा था।

दोनों देशों के बीच समझौता जल्द हो सकता है

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान अब ‘कमजोर स्थिति में बातचीत’ कर रहा है। उन्होंने साफ किया कि नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनाव उनकी ईरान नीति को प्रभावित नहीं करेंगे और वह किसी जल्दबाजी में समझौता नहीं करेंगे। कैबिनेट बैठक की शुरुआत में ट्रंप ने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते के अंत में उनकी सरकार और तेहरान के बीच समझौते को लेकर काफी प्रगति हुई थी, हालांकि बातचीत अभी पूरी तरह अंतिम रूप में नहीं पहुंची है।

कुवैत पर भी मिसाइल और ड्रोन से हुआ हमला

कुवैत ने गुरुवार को दावा किया कि उस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया गया है। कुवैती सेना ने हमले की पुष्टि की, हालांकि यह नहीं बताया कि किन इलाकों को निशाना बनाया गया। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे ईरान युद्ध के दौरान लागू युद्धविराम पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। इससे पहले ईरान समर्थित शिया सशस्त्र गुट कई बार कुवैत पर हमले कर चुके हैं। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका ने भी युद्धविराम के बावजूद ईरान पर हमले करने की बात कही है। दोनों पक्षों के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत जारी है।

Post Comment

You May Have Missed