दिल्ली पहुंचे CM Vijay, PM मोदी से की मुलाकात; इस मुद्दे केंद्र से मांगा समाधान

दिल्ली पहुंचे CM Vijay, PM मोदी से की मुलाकात; इस मुद्दे केंद्र से मांगा समाधान

CM Vijay in Delhi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार विजय दिल्ली पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। तमिलनाडु में अपनी सरकार बनाने के बाद थलापति विजय की पीएम मोदी के साथ ये पहली मुलाकात है। पीएम के साथ अपनी पहली मुलाकात में सीएम विजय ने मेकेदातु मुद्दे के समाधान पर जोर दिया। बता दें कि मेकेदातु मुद्दा कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर है। कर्नाटक के मेकेदातु में एक बांध बनाने को लेकर दोनों राज्यों के बीच विवाद चल रहा है। मेकेदातु कावेरी नदी पर प्रस्तावित एक बांध परियोजना है, जिसे कर्नाटक सरकार बनाना चाहती है।

बिजली उत्पादन और पानी के भंडारण पर कर्नाटक का जोर

यह स्थान बेंगलुरु के करीब रामनगर जिले में स्थित है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य बेंगलुरु और आसपास के क्षेत्रों को पीने का पानी उपलब्ध कराना है। साथ ही बिजली उत्पादन, पानी का भंडारण करना है। इस पर तमिलनाडु सरकार को आपत्ति है। तमिलनाडु सरकार का कहना है कि कावेरी नदी के पानी पर पहले से तय जल बंटवारा समझौते और अदालत के आदेश मौजूद हैं। अगर कर्नाटक मेकेदातु में बड़ा बांध बनाता है, तो तमिलनाडु को मिलने वाला पानी कम हो सकता है। इससे राज्य के किसानों और सिंचाई व्यवस्था पर असर पड़ेगा।

तमिलनाडु हाउस भी पहुंचे सीएम विजय

इसी मुद्दे पर सीएम विजय ने अब केंद्र सरकार से समाधान करने पर जोर दिया है। पीएम मोदी से मिलने के बाद सीएम विजय दिल्ली स्थित तमिलनाडु हाउस भी पहुंचे। यहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सीएम विजय ने तमिलनाडु हाउस में काम करने वाले अधिकारियों से मुलाकात की।

Post Comment

You May Have Missed