बाराबंकी में हाईवे पर ट्रेलर में घुसी इनोवा, कैंची धाम जा रहे चार दोस्‍तों की मौत

बाराबंकी में हाईवे पर ट्रेलर में घुसी इनोवा, कैंची धाम जा रहे चार दोस्‍तों की मौत

बाराबंकी: जिले में 100 की स्पीड में इनोवा कार चलते ट्रेलर में पीछे से घुस गई। हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। इनोवा सवार कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसा मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हैदरगढ़ इलाके में लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर भिखरा गांव के पास हुआ।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि इनोवा चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

घायल केजीएमयू रेफर

मृतकों की पहचान चंदौली के राहुल कुमार (29), गाजीपुर के राहुल सिंह (30), बलिया के सत्यम सिंह (30) और सुल्तानपुर के सूरज मिश्रा (31) के रूप में हुई है। मिर्जापुर के पंकज, चंदन और बलिया निवासी प्रशांत घायल हैं। तीनों को लखनऊ के केजीएमयू रेफर किया गया है।

Post Comment

You May Have Missed