UP: प्रदेश में गर्मी का तांडव, दस जिलों में रेड अलर्ट
UP Weather: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भीषण गर्मी का प्रकोप रहा। बुंदेलखंड और प्रदेश के दक्षिणी जिले लू की तपिश और चिलचिलाती धूप की चपेट में रहे। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के दस जिलों के लू और प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 23 अन्य जिलों के लिए अतिशय तपिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नार्थ यूपी से मणिपुर से एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसके चलते प्रदेश के कई जिलों में पुरवाई चल रही है। इसने आभासी गर्मी को बढ़ा दिया है। फिलहाल अगले तीन चार दिनों तक पूर्वी और दक्षिणी उत्तर प्रदेश में भीषण लू चलने की संभावना है।
इन जिलों में रेड अलर्ट
- बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, भदोही, जौनपुर।



Post Comment