UP Congress: अजय राय बोले- नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देशवासियों को धोखा दिया

UP Congress: अजय राय बोले- नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने देशवासियों को धोखा दिया

UP Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। अजय राय ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर देशवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों को आर्थिक संकट में डालने का जिम्मेदार ठहराते हुए देशवासियों के हितों और सुरक्षा को विदेशी हाथों गिरवीं रखने का भी आरोप लगाया। अजय राय ने कहा कि मेरे पास प्रमाण और सबूत हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा गद्दार हैं, ये देशवासियों से गद्दारी करते हैं, गद्दारी का भाजपा और संघ का पुराना इतिहास रहा है, राहुल गांधी ने जो कहा है वह एकदम सच है। अजय राय ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 के समय मोदी के लोगों ने मुझे खरीदने की कोशिश की, मेरा जमीर नहीं खरीद पाए तो केजरीवाल को वाराणसी में लाकर चुनाव लड़ाया, ये इनका चरित्र है।

आर्थिक संकट में पहुंच गया है भारत

देश आज आर्थिक संकट में पहुंच गया है इसीलिए 10 साल सत्ता में रहने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को सीख दे रहे हैं और खुद मेलोडी खिला रहे रील बना रहे, प्रधानमंत्री कहते हैं कि सोना मत खरीदो, पेट्रोल-डीजल मत खर्च करो। कहते हैं कि विदेश यात्रा मत करो लेकिन खुद विदेश जाकर पिकनिक मना रहे हैं, 10 साल में सैकड़ों विदेश यात्राएं प्रधानमंत्री ने की और देश का पैसा उड़ाया लेकिन उससे देश को क्या मिला। अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बेच रहे हैं, देश की संपत्तियों को बेच रहे हैं और कहा था कि देश नहीं बिकने दूंगा लेकिन, आज देश की नवरत्न कंपनियों को अपने उद्योगपति मित्र को बेच रहे हैं, ये गद्दारी नहीं तो क्या है?

देशवासियों को हिसाब नहीं दे पा रहे प्रधानमंत्री

अजय राय ने कहा कि भाजप नरेंद्र मोदी की 10 साल की सरकार में 89 पेपर लीक हो गए, इलेक्ट्रोल बांड का हिसाब देशवासियों को क्यों नहीं दे रहे? अभी हाल में नीट का पेपर लीक हुआ, 23 लाख नौजवानों का भविष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अँधेरे में कर दिया है, 89 पेपर लीक कोई सामान्य नहीं है। ये देश के युवाओं के भविष्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार की गद्दारी है, मेरी छोटी ने इस परिक्षा की तैयारी की और बताया कि परीक्षा बहुत अच्छा हुई लेकिन फिर परीक्षा लीक हो गई। अजय राय ने शिक्षा के मंदिर विश्वविद्यालयों के संघीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालयों को बर्बाद किया जा रहा है, जो शिक्षा के मंदिर होते थे वहां अब कुलपति और प्रोफेसर बनने के लिए शैक्षिक योग्यता नहीं पूछी जाती बल्कि यह पूछा जाता है कि संघ की आयु कितनी है।

Post Comment

You May Have Missed