PM Modi and PM Meloni: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर बनी दोनों देशों की सहमति

PM Modi and PM Meloni: विशेष रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर बनी दोनों देशों की सहमति

PM Modi and PM Giorgia Meloni: पांच देशों की यात्रा पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को रोम पहुंचे. इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर पीएम मोदी रोम पहुंचे हैं. बुधवार को इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है. भारत के पीएम मोदी पहली बार इटली के द्विपक्षीय दौर पर हैं. भारत और इटली नजदीकी साथी के तौर पर काम कर रहा है. भारत से इटली के मजबूत रणनीतिक संबंध हैं. दोनों नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने इटली को भारत का अहम साझेदार बताया, साथ कहा कि हमारी बातचीत तय एजेंडे से कहीं आगे की है. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन दोनों देशों के लिए पार्टनरशिप इंजन है.

साथ ही कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग पर काम जारी है. पीएम मोदी ने इटली के साथ शिपिंग, बंदरगाह, मॉर्डनाइजेशन, लॉजिस्टिक और  ब्लू इकोनॉमी पर मिलकर काम करने की बात भी कही है. उन्होंने कहा है कि हमारे डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप से को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन का रास्ता खुला है. समुद्री शक्ति के रूप में भारत और इटली के बीच कनेक्टिविटी के एरिया में करीबी सहयोग स्वाभाविक है.

वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमति

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इटली गणराज्य की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मशहूर विला डोरिया पैम्फिली में मुलाकात की. पीएम को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025 – 29 के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की है. द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा और समृद्ध बनाने पर सहमति जताई है. विशेष रूप से व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ब्लू इकोनॉमी, कनेक्टिविटी, शिक्षा के क्षेत्र में सहमति जताई गई है. इसके अलावा जियो पॉलिटिक्स से जुड़े घटनाक्रमों पर चर्चा की गई है. साथ ही साझा हितों वाले वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करने पर सहमति बनी है.

विशेष रणनीतिक साझेदारी पर मुहर

इसके अलावा उन्होंने कहा कि एक महत्वपूर्ण फैसले में दोनों पक्ष भारत-इटली संबंधों को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमत हुए. दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई समझौतों का आदान-प्रदान हुआ. इनसे महत्वपूर्ण खनिजों, रक्षा औद्योगिक सहयोग, सुरक्षा, समुद्री परिवहन और बंदरगाहों, कृषि और अनुसंधान सहयोग, उच्च शिक्षा, नर्सों की भर्ती और आयुर्वेद जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा. इन समझौतों की व्यापक श्रृंखला भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी के बढ़ते दायरे और महत्वाकांक्षा को दर्शाती है.

दोनों देशों के पीएम ने साइन किया जॉइंट डिक्लेरेशन

मोदी ने इटली के यूएन हेडक्वार्टर में पीएम मेलोनी के साथ जॉइंट डिक्लेरेशन साइन किया है. भारत और इटली ने ‘ज्वाइंट स्ट्रेटेजिक योजना 2025-2029 के तहत अपने रिश्तों को मजबूत कर रहे हैं. इनकी योजना का फोकस व्यापार, निवेश, रक्षा, स्वच्छ ऊर्जा, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है.दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2025 में बढ़कर 16.77 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया. अप्रैल 2000 से सितंबर 2025 के बीच भारत में इटली का कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 3.66 अरब अमेरिकी डॉलर रहा.

Post Comment

You May Have Missed