महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, हादसे में हुई 12 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में ट्रक-कंटेनर की टक्कर, हादसे में हुई 12 लोगों की मौत

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार (18 मई) को ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्रक सवार 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, डहाणू तहसील के बापूगांव से 100 से ज्यादा लोग एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ट्रक में जा रहे थे। इसी दौरान पालघर जिले के धानीवरी गांव के पास सामने से आ रहे कंटेनर से ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और कंटेनर दोनों सड़क पर पलट गए।

मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लगा लंबा

हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक में बैठे कई लोग उसके नीचे दब गए। मृतकों और घायलों में महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे पुलिस मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया और तुरंत कासा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर ट्रैफिक बहाल कराया।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही मानी जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया। हादसे में मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है।

Previous post

बकरीद से पहले CM योगी की चेतावनी, बोले- सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, प्यार से नहीं माने तो दूसरा तरीका अपनाएंगे

Next post

CM शुभेंदु का ऐलान- ममता सरकार के भ्रष्टाचार की होगी जांच, मौलवी-पुजारियों का मानदेय बंद

Post Comment

You May Have Missed