Kerala New CM: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, कांग्रेस के बड़े नेता रहे मौजूद
Kerala New CM: केरल की नव निर्वाचित सरकार का आज तिरुवनंतपुरम सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के तमाम सीनियर नेता मौजूद रहे। समारोह में वीडी सतीशन ने सीएम पद की शपथ ली। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद वीडी सतीशन को बधाई दी।
सतीशन के अलावा 20 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है, इनमें इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के 5 विधायक भी शामिल हैं।
#WATCH | Congress leader VD Satheesan takes oath as Chief Minister of Keralam at the Central Stadium in Thiruvananthapuram
(Source: PRD) pic.twitter.com/MKCPgnpO3F
— ANI (@ANI) May 18, 2026



Post Comment