बहेड़ी के होटल ताज में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

बहेड़ी के होटल ताज में नाबालिग के साथ मिला मुस्लिम युवक, पुलिस ने हिरासत में लिया

बरेली: जिले के होटल ताज में पुलिस ने छापा मारा और एक नाबालिग हिंदू लड़की व मुस्लिम युवक साथ में पकड़े गए। हिंदू संगठनों ने लव जिहाद का आरोप लगाकर हंगामा किया। उन्होंने मुस्लिम युवक पर लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर भगाने का आरोप लगाया। उसकी गिरफ्तारी की मांग की। मामला तूल पकड़ते देख पुलिस ने मुस्लिम युवक को हिरासत में ले लिया। तब जाकर हिंदू संगठन के कार्यककर्ता शांत हुए। पुलिस ने लड़की के परिजन को सूचना दे दी है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

मामला शुक्रवार सुबह बहेड़ी थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे पर स्थित होटल ताज है। आज सुबह 5 बजे हिंदू जागरण मंच युवा के कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे। उन्होंने होटल स्टाफ को बताया कि यहां पर एक मुस्लिम युवक, नाबालिग हिन्दू लड़की को भगाकर लाया है। वह रात से होटल के अंदर लड़की के साथ ठहरा हुआ है। उन्होंने मुस्लिम युवक को कमरे से बाहर लाने की बात कही। स्टाफ ने आनाकानी की, जिसके बाद वे नारेबाजी करने लगे।

पुलिस ने खुलवाया दरवाजा

उन्होंने फौरन बहेड़ी थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के थोड़ी देर बाद ही पुलिस फोर्स के साथ होटल पहुंची। पुलिस होटल स्टाफ के साथ कमरे में दाखिल हुई। अंदर दरवाजा खटखटाया तो मुस्लिम युवक ने दरवाजा खोला। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो अंदर एक नाबालिग लड़की मिली। आरोपी के साथ लड़की को देखकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता भड़क गए। नारेबाजी करने लगे।

उन्होंने मुस्लिम युवक पर लड़की को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप लगाया। पुलिस से उसे गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने होटल के स्टाफ के खिलाफ भी एक्शन लेने को कहा। पुलिस ने विवाद बढ़ता देख आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। तब जाकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता शांत हुए।

पूछताछ में लड़की आईटीआई छात्रा निकली

पुलिस ने लड़की और युवक दोनों से पूछताछ की। लड़की ने बताया कि वह वाराणसी की रहने वाली है। बहेड़ी के एक कॉलेज से आईटीआई की पढ़ाई कर रही है। वहीं, आरोपी युवक ने बताया कि उसका नाम मुजाहिद (25) है। वह बिरयानी बेचने का काम करता है। वह अपने दोस्त के साथ होटल आया था। उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।

वहीं, हिंदू जागरण मंच युवा के जिला अध्यक्ष हिमांशु पटेल का कहना है कि बरेली के होटल लव जिहाद का अड्डा बन चुके हैं। यहां पर बिना किसी सत्यापन के नाबालिग लड़कियों को रुकने दिया जाता है। उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्हें पता चला था कि होटल के अंदर एक मुस्लिम युवक हिंदू नाबालिग छात्रा को भगाकर अपने साथ लाया है। उसके साथ रात से ठहरा हुआ है। उसके साथ कुछ गलत न हो इसलिए जानकारी होते ही हम लोग होटल पहुंचे गए। पुलिस को खबर दी। तब जाकर लड़की मुस्लिम युवक के चंगुल से निकल पाई।

Post Comment

You May Have Missed