तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, मिले 144 वोट; DMK का वॉकआउट

तमिलनाडु में विजय सरकार फ्लोर टेस्ट में पास, मिले 144 वोट; DMK का वॉकआउट

चेन्‍नई: तमिलनाडु विधानसभा में बुधवार (13 मई) को मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की TVK सरकार ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया। वोटिंग के वक्त सदन में 171 विधायक मौजूद थे। इनमें 144 ने TVK का समर्थन किया।

TVK के पक्ष में AIADMK के 25 बागी विधायकों नें भी वोट डाला। AIADMK के 47 विधायक हैं। 22 ने TVK सरकार का विरोध किया। फ्लोर टेस्ट में 59 विधायकों वाली DMK ने वॉकआउट कर दिया। सदन मे मौजूद PMK के 4 और BJP के एक विधायक वोटिंग में शामिल नहीं हुए।

फ्लोर टेस्ट का गणित

सदन के कुल विधायक- 234

जरूरी बहुमत- 118

वॉकआउट करने वाले- 59 DMK+1 DMDK

सदन में मौजूद थे- 171 विधायक

वोटिंग में शामिल नहीं हुए- 5 (4 PMK और 1 BJP)

TVK सरकार के समर्थन में वोट- 144 (105 TVK, 5 कांग्रेस, 2 CPI, 2 CPIM, 2 VCK, 2 IUML, 25 AIADMK के बागी, 1 निर्दलीय)

TVK सरकार के विपक्ष में वोट- 22

3 वोट फ्लोर टेस्ट में शामिल नहीं

  • मुख्यमंत्री विजय त्रिची ईस्ट और पेरम्बूर से यानी 2 सीटें जीते थे। सीएम बनने के बाद पेरम्बूर से इस्तीफा दे दिया। त्रिची ईस्ट पर उप-चुनाव होंगे।
  • तिरुपत्तूर के विधायक श्रीनिवासा सेतुपति एक वोट से जीते थे। मामला मद्रास हाईकोर्ट में होने की वजह से उन्हें वोट डालने के लिए मंजूरी नहीं मिली।
  • विजय ने जे सीडी प्रभाकर को स्पीकर बनाया है। वे भी फ्लोर टेस्ट में वोटिंग नहीं कर सकते थे।

AIADMK में फूट

फ्लोर टेस्ट के साथ AIADMK में फूट भी पड़ गई । पार्टी पलानीस्वीमी और सीवी षणमुगम में गुट में बंट गई। सदन में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने AIADMK के बागी विधायकों और विजय की मुलाकात पर कहा कि यह मुलाकात बदलाव है या सौदेबाजी? क्या यही आपकी साफ-सुथरी सरकार है?

TVK सरकार को इंस्टाग्राम Reel के जरिए नहीं, बल्कि Real गवर्नेंस करनी चाहिए। इस पर सीएम विजय ने कहा हमारी सरकार सेक्युलर तरीके से घोड़े की रफ्तार से काम करेगी न कि हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल होगी।

Post Comment

You May Have Missed