घर पर दर्शन के लिए रखा गया प्रतीक यादव का शव, अजय राय बोले- हाई लेवल जांच होनी चाहिए
लखनऊ: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई) को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक यादव का शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। लोग श्रद्धांजलि देने घर पहुंच रहे हैं।
सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के अनुसार, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। सूत्रों के अनुसार, शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सैंपल सुरक्षित रख लिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद प्रतीक का शव घर लाया गया है। अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं।
प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई, कार्डिएक अरेस्ट से गई जान
प्रतीक यादव के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। बॉडी में खून का थक्का जमा हुआ था। इससे आर्टरी (धमनियां) और फेपड़ों में इन्फेक्शन हुआ और कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई। फिलहाल, विसरा रिपोर्ट के बाद और चीजें स्पष्ट होंगी।

अपर्णा यादव असम से पहुंचीं घर
इस बीच, प्रतीक की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव भी असम से लखनऊ लौट आई हैं। वो एयरपोर्ट से सीधे अपने घर पहुंचीं। अपर्णा मंगलवार को मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के लिए असम गई थीं। डिंपल यादव, शिवपाल यादव समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे हैं। इससे पहले, अखिलेश यादव भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। छोटे भाई का शव देखा। प्रतीक के ड्राइवर को बुलाकर अंदर बातचीत की। बाहर आकर कहा- ‘यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं। परिवार के लोग जो कहेंगे, हम मानेंगे।’
संभल सांसद बोले– पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की सच्चाई सामने आएगी
संभल से सपा सांसद जियाऊररहमान बर्क ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक प्रतीक यादव की मौत फेफड़ों में इंफेक्शन की वजह से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी। यादव परिवार में मतभेदों पर बर्क ने कहा, हर परिवार में विवाद हो सकते हैं, लेकिन फिलहाल मौत को उन बातों से जोड़कर देखना सही नहीं होगा।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले– प्रतीक के निधन की उच्च-स्तरीय जांच होनी चाहिए
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने कहा कि प्रतीक यादव की मौत एक बहुत ही दुखद घटना है। इसकी उच्च-स्तरीय जांच होनी चाहिए।
VIDEO | Uttar Pradesh Congress chief Ajay Rai said, "Prateek Yadav's death is a very sad incident. A high-level probe should be conducted."
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/GGvoYyYCvO
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2026
अपर्णा के घर पहुंचे कांग्रेस नेता पीएल पुनिया और भाजपा सांसद साक्षी महाराज
कांग्रेस नेता पीएल पुनिया, भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके आवास पर पहुंचे। पीएल पुनिया ने कहा, यह बड़ी दुखद घटना है। साक्षी महाराज ने कहा कि यह एक बहुत ही दुखद और अपूरणीय क्षति है।
यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष अंतिम दर्शन करने पहुंचीं
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान प्रतीक यादव के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पहुंचीं हैं। प्रतीक की पत्नी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं।
मुलायम के पोते तेज प्रताप प्रतीक के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे
मैनपुरी में करहल से सपा विधायक तेज प्रताप यादव, अपर्णा यादव के आवास पहुंचे हैं। तेज प्रताप मुलायम सिंह यादव के पोते और अखिलेश के भतीजे हैं। इनकी शादी लालू यादव की सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी से हुआ है।
धर्मेंद्र यादव बोले– सेहत की सूचना पहले से थी, लेकिन पता नहीं था ऐसा हो जाएगा
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, प्रतीक यादव के घर पहुंचे। उन्होंने कहा- सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली। स्वास्थ्य की सूचना पहले थी, लेकिन ये आशंका नहीं थी कि इस प्रकार की घटना हो जाएगी। मेदांता में भर्ती थे, सलाह लेकर डिस्चार्ज भी हुए थे।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली। स्वास्थ्य की सूचना पहले थी लेकिन ये आशंका नहीं थी कि इस प्रकार की घटना हो जाएगी। मेदांता में भर्ती थे, सलाह लेकर डिस्चार्ज भी हुए… pic.twitter.com/sPpdkISBRx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे
इससे पहले, 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। इसके बाद वे बिना छुट्टी के घर चले गए थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, वो फेफड़े की गंभीर बीमारी पल्मोनरी एम्बोलिज्म की चपेट में थे। इसमें खून का थक्का फेफड़ों की नसों में फंसकर ब्लड सर्कुलेशन को रोक देता है।
प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। 1987 में प्रतीक का जन्म हुआ। 1990 में चंद्र प्रकाश गुप्ता और साधना का तलाक हो गया। इसी दौरान साधना और मुलायम की करीबी हो गईं। 2003 में मुलायम सिंह ने साधना गुप्ता से शादी कर ली और सार्वजनिक तौर पर प्रतीक को बेटे का हक दिया था।
ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे
प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक ने अपर्णा यादव से 14 साल पहले लव-मैरिज की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। प्रतीक ने 19 जनवरी को अचानक पत्नी अपर्णा से तलाक लेने का ऐलान कर दिया था। कहा था- अपर्णा ने मेरी जिंदगी नरक बना दी। हालांकि, 9 दिन बाद दोनों में सुलह हो गई थी। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- ‘All is Good’ यानी सब अच्छा है।



Post Comment