हिमंता ने दूसरी बार ली असम के CM पद की शपथ, दो BJP और 2 सहयोगी दलों से बने मंत्री

हिमंता ने दूसरी बार ली असम के CM पद की शपथ, दो BJP और 2 सहयोगी दलों से बने मंत्री

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री के रूप में हिमंता बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार शपथ बनी है। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में मंगलवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा, चार विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नेओम, AGP के अतुल बोरा, BPF के चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनमें दो बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से हैं।

शपथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी-NDA शासित राज्यों के सीएम और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। हिमंता का पूरा परिवार भी कार्यक्रम में मौजूद रहा।

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद बोले– आज हमारे लिए बड़ा दिन

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि लगातार तीसरी बार बीजेपी-NDA की सरकार बनने जा रही है। यह हमारे लिए एक बड़ा दिन है। असम की जनता और NDA के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए पूरे राज्य से लोग यहां आए हैं।

हिमंता ने दूसरी बार ली असम के CM पद की शपथ, दो BJP और 2 सहयोगी दलों से बने मंत्री

हिमंता ने दूसरी बार ली असम के CM पद की शपथ, दो BJP और 2 सहयोगी दलों से बने मंत्री

चायबागान समुदाय के रामेश्वर तेली ने मंत्री पद की शपथ ली

AGP के अतुल बोरा ने मंत्री पद की शपथ ली

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट के नेता चरण बोरो ने मंत्री पद की शपथ ली

बीजेपी नेता अजंता नेओग ने मंत्री पद की शपथ ली

Post Comment

You May Have Missed