Tamil Nadu: मुख्यमंत्री बने Vijay, नौ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Vijay Oath Ceremony: TVK के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। इसी के साथ राज्य की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है। विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्रीयों ने भी शपथ ली, जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस एक सहयोगी के रूप में शामिल होगी।
इससे पहले राज्यपाल ने विजय को यह भी निर्देश दिया था कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। पिछले कुछ दिनों से बनी हुई बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) शाम को तब समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने अपना समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई।
TVK के 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने शपथ ली। विजय अपने पास लोक प्रशासन, पुलिस और गृह विभाग रखेंगे। उनके साथ, के. ए. सेंगोट्टैयान, अधव अर्जुना, एन. आनंद, अरुण राज, निर्मल कुमार, राजमोहन, के पी. वेंकटरमण और डॉ. टी.के. प्रभु ने शपथ ली।



Post Comment