Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, बना दिया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’

Vaibhav Sooryavanshi ने रचा इतिहास, बना दिया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के पहली गेंद पर छक्का लगाकर इतिहास रचा. मोहम्मद सिराज द्वारा डाले गए पहले ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर वैभव ने टी20 में अपने 100 छक्के पूरे किए. उन्हें सिराज ने ही अपने शिकार बनाया. वैभव ने 16 गेंदों में 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स इस मुकाबले को 77 रनों के बड़े अंतर से हार गई.

रियान पराग की गैरमौजूदगी में यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाली. टॉस जीतकर यशस्वी ने पहले गेंदबाजी चुनी. ओपनर्स साई सुदर्शन (55) और शुभमन गिल (84) की शानदार पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस ने 229 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन वह 36 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी भी सिर्फ 3 रन बना पाए. राजस्थान 152 रनों पर सिमट गई और गुजरात ने 77 रनों से इस मैच को अपने नाम किया.

वैभव सूर्यवंशी ने बनायावर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सबसे छोटे क्रिकेटर बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में 100 छक्के जड़ दिए हैं. वह सबसे तेज 100 टी20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 514 गेंदों में इस आंकड़े को छुआ. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह ने 813 और वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेर कीरोन पोलार्ड ने 843 गेंदों में 100 टी20 छक्के लगाए थे.

Post Comment

You May Have Missed