अखिलेश ममता को ढांढस बंधाने गए, आप तो एक बार हारी हैं, हम दो बार हारे हैं: राजभर

अखिलेश ममता को ढांढस बंधाने गए, आप तो एक बार हारी हैं, हम दो बार हारे हैं: राजभर

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल की निवर्तमान सीएम ममता बनर्जी की मुलाकात पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि हार के बाद ममता को एक बौखलाहट हुई। इसमें उन्होंने गलत फैसला लिया। संविधान को नहीं माना। इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। राज्यपाल के पास विधानसभा भंग करने का अधिकार है। उन्होंने संविधान के आधार पर इसे भंग कर दिया।

अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर ओपी राजभर ने कहा, ‘वे वहां ढांढस बंधाने गए थे कि आप तो सिर्फ एक बार हारी हैं, हम दो बार हारे हैं। आइए साथ मिलकर हारने की नई श्रृंखला बनाते हैं। जब बंगाल चुनाव के नतीजे आ रहे थे, तब तो 4 घंटे तक अखिलेश कुछ बोले नहीं, अब गए हैं वहां बात करने।’

ममता से मिले अखिलेश यादव

दरअसल, अखिलेश गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख से मिलने उनके कोलकाता स्थित घर पहुंचे थे। यहां भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अखिलेश को गले लगाया था। ममता अखिलेश को रिसीव करने के लिए गेट पर आई थीं। अखिलेश शॉल ओढ़ाने के लिए आगे बढ़े तो ममता ने कहा- इसकी क्या जरूरत थी? इस पर अखिलेश बोले- ‘दीदी, आप लड़ी हैं… हारी नहीं हैं।’

संविधान को नहीं मानते दोनों

इससे पहले ओम प्रकाश राजभर ने कहा था कि बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता बनर्जी ने कहा है कि वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। यानी वो संविधान को नहीं मानतीं हैं, और जो संविधान को नहीं मानता उनका साथ देने के लिए अखिलेश यादव बंगाल जा रहे हैं। वो संविधान की बात करते हैं, ये भी संविधान को नहीं मानते हैं, ऐसा संदेश देने के लिए ये बंगाल जा रहे हैं।

उन्‍होंने कहा, अब दगे हुए कारतूस को मिलाकर, हारे हुए लोगों को इकट्ठा करके कुछ नहीं हो सकता है। कमरे में एसी में बैठकर ट्वीट करना, सुबह 12 बजे उठना और एसी कमरे में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करके चुनाव लड़ना इससे इन्हें वोट नहीं मिलने वाला। ये बड़ी आश्चर्य की बात है कि जहां पूरा एनडीए चाहे गर्मी हो, बरसात हो, जाड़ा हो.. बराबर जनता के बीच उनके सुख-दुख में जा रहे हैं, उनसे मिल रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed