Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम चंद्रनाथ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
BJP Leader Suvendu Adhikari's PA Chandra shot dead near Madhyagram, West Bengal, confirms Suvendhu Adhikari pic.twitter.com/lsSdy2gm5K
— ANI (@ANI) May 6, 2026
बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 10 से 12 वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके बेहद करीबी माने जाते थे। हाल ही में हुए चुनावों में भी वह प्रचार अभियान से जुड़े अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। चंद्रनाथ रथ की हत्या को राजनीतिक एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उनके करीबी संबंध और चुनावी सक्रियता को देखते हुए इस घटना ने सियासी हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।



Post Comment