UP Mausam: चार मई से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; लुढ़केगा प्रदेश का पारा
UP Mausam: उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बूंदाबांदी और तेज हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले दो दिन भी मौसम शुष्क रहेगा और धूप निकलने से तापमान में 6 से 8 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। चार मई से नया विक्षोभ सक्रिय होने पर फिर आंधी-बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि मई में तराई क्षेत्रों में लू के दिन सामान्य से अधिक रह सकते हैं।
दो दिन चढ़ेगा पारा, चार से फिर बदलेगा मौसम
राजधानी में मई की शुरुआत सुहाने मौसम से हुई है। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ धूप तो खिली, लेकिन तपिश नदारद रही। सुबह शाम की हवा में ठंडक सी घुली रही। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन धूप खिलने से पारा चढ़ेगा और इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। चार मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से तेज हवा के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। इसके प्रभाव से पारे में फिर गिरावट आ सकती है।



Post Comment