बंगाल में दूसरे चरण में 92% वोटिंग, ममता बोलीं- मोदी-शाह के एजेंट की तरह काम कर रही सेंट्रल फोर्स

बंगाल में दूसरे चरण में 90% वोटिंग, ममता बोलीं- मोदी-शाह के एजेंट की तरह काम कर रही सेंट्रल फोर्स

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। चुनाव आयोग के शाम 9 बजे तक के आकड़ों के मुताबिक, 92.32% वोटिंग हुई है। यह आकंड़ा और बढ़ सकता है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और ईवीएम से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं।

नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे।

CM ममता ने CRPF पर TMC समर्थकों और वोटरों से मारपीट का आरोप लगाया। ममता ने कहा कि CRPF ने हमारे कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वोटरों और सेंट्रल ऑब्सर्वर लोगों को मार रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा।

उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत

TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे।

ममता बोलीं– सेंट्रल फोर्स मोदी-शाह के एजेंट की तरह काम कर रही

भवानीपुर से TMC उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “वे चारों तरफ से अत्याचार कर रहे हैं… प्रधानमंत्री, गृह मंत्री खुद दखल दे रहे हैं… यह सब क्यों?… उनका कोई नहीं है, उनके मतदाता नहीं है, इसलिए सेंट्रल फोर्स लगा रहे हैं, सेंट्रल फोर्स भी उनके एजेंट की तरह काम कर रही है… हम आशावादी हैं कि 200 सीटें तो हम पार करेंगे।”

वोटिंग के बाद बूथों पर EVM को सील करने की प्रक्रिया शुरू

कुणाल घोष बोले– TMC को 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी

TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि पहले चरण के मतदान में TMC की सेंचुरी हो गई थी। दूसरे चरण के मतदान के बाद हम बोल रहे हैं कि इस बार बंगाल में भाजपा को 50 सीटें भी नहीं मिलेंगी। TMC को 235 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। जितना ज्यादा मतदान हुआ, उतने ज्यादा वोटों से TMC जीतेगी।

बंगाल में चुनाव के बाद भी केंद्रीय सुरक्षा बलों की 700 कंपनियां तैनात रहेंगी

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भी केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रहेगी। चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि 4 मई को नतीजे आने के बाद भी राज्य में केंद्रीय सुरक्षा बलों की करीब 700 कंपनियां तैनात रहेंगी। बंगाल में यह अब तक की सबसे बड़ी पोस्ट-इलेक्शन तैनाती बताई जा रही है। आयोग का कहना है कि इसका मकसद कानून-व्यवस्था बनाए रखना, काउंटिंग और उसके बाद की स्थिति को शांतिपूर्ण रखना है।

Post Comment

You May Have Missed