Bank Holidays in May: 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिये छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in May: 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिये छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in May: अगर आप मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। अप्रैल खत्म होते ही नया महीना शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही बैंक छुट्टियों की लंबी लिस्ट भी सामने आ गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक, मई 2026 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई त्योहार और जयंती भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो आपके जरूरी काम अटक सकते हैं। खास बात यह है कि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होंगी, जबकि कुछ केवल चुनिंदा राज्यों में ही रहेंगी।

मई में कबकब बंद रहेंगे बैंक

मई में बैंक 1, 3, 9, 10, 16, 17, 23, 24, 26, 27, 28 और 31 मई को छुट्टी रहेगी। देखें पूरी लिस्ट

3, 10, 17, 24 और 31 मई को रविवार है, जबकि 9 और 23 मई को दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

 

डिजिटल बैंकिंग से मिलेगी राहत

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम जैसे चेक क्लियरेंस, लोन प्रक्रिया या कैश से संबंधित काम करना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले ही प्लानिंग बना लें। वहीं, भले ही बैंक की शाखाएं बंद रहें, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। छुट्टियों के दौरान भी ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल ऐप और एटीएम सेवाएं 24/7 चालू रहेंगी। आप घर बैठे ही फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS) और अन्य जरूरी लेनदेन आसानी से कर सकते हैं।

Post Comment

You May Have Missed