Bareilly: आस्था के स्थलों का होगा संरक्षण, पर्यटन में बढ़ोतरी के साथ-साथ रोजगार भी होंगे सृजित

Bareilly: जनपद के विभिन्न विधानसभाओं के पर्यटन विकास के लिए 791 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए यूपीएसटीडीसी को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कार्यदायी संस्था को निर्देश जारी किये गये हैं, इन परियोजनाओं के समस्त कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा करें। ताकि इसका लाभ आमजनता एवं श्रद्धालुओं को मिल सके। यह जानकारी उप्र के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि बरेली के मीरगंज में स्थित ठाकुरजी मंदिर स्थल के पर्यटन विकास के लिए 67 लाख रूपये, फरीदपुर के शिवमंदिर पहलऊनाथ के पर्यटन विकास के लिए 65 लाख रूपये, फरीदपुर के ही मगनपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 67 लाख रूपये तथा आंवला विधानसभा क्षेत्र स्थित महाभारत कालीन द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क के लिए 64 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

इन धार्मिक स्थलों का भी होगा विकास, धनराशि हुई स्वीकृत

वहीं आंवला में ही गुलड़िया गौरीशंकर मंदिर स्थित यात्री हॉल के सुदृढ़ीकरण के लिए 45 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने बताया कि बिथरी चैनपुर शिरोही मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 69 लाख रूपये, आंवला स्थित अहिछत्र के समेकित पर्यटन विकास के लिए 50 लाख रूपये, भोजीपुरा में स्थित पूर्णगिरी शिवमंदिर के लिए 71 लाख रूपये, बरेली कैंट स्थित आनंद आश्रम मंदिर के लिए 53 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार बरेली शहर बड़ा बाग स्थित हनुमान मंदिर पर पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 70 लाख रूपये, बरेली शहर में ही श्रीसीताराम मंदिर पर अवस्थापना सुविधाओं के लिए 70 लाख रूपये तथा बरेली के प्रेम नगर में स्थित त्रिवटीनाथ मंदिर पर फसाड लाइटिंग के लिए एक करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।

Post Comment

You May Have Missed