यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के प्रमाणपत्र-अंकपत्र में हो गई है गलती, कल से संशोधन का मौका
लखनऊ: माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट 23 अप्रैल को घोषित कर दिया था। इसके बाद परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में सुधार के लिए कई अवसर पहले भी दिए जा चुके हैं। परिषद ने एक बार फिर छात्रों के प्रमाणपत्र और अंकपत्र में अगर कोई गलती रह गई है तो उसे सुधारने का आखिरी मौका दिया है।
इसके बाद प्रधानाचार्य को निर्धारित फॉर्म में सभी जरूरी सुधार साफ और सही तरीके से भरने होंगे। यह जानकारी मैनुअल के अनुसार दर्ज की जाएगी और प्रधानाचार्य को खुद उसे सत्यापित करना होगा। इसके बाद इस संशोधन को जिला विद्यालय निरीक्षक से मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी मिलने के बाद विद्यालय को फिर से वेबसाइट पर लॉगिन करके पूरा फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करने होंगे। यह पूरी प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 (शाम 6 बजे तक) ही पूरी की जा सकती है।
इन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन
विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में यदि कोई गलती है तो उसे निम्न कोड के अनुसार सुधारना होगा:
हाईस्कूल
01: छात्र का नाम (Candidate Name)
02: पिता का नाम (Father Name)
05: जन्मतिथि (Date of Birth)
15: माता का नाम (Mother Name)
20: फोटो (Photo)
इंटरमीडिएट (Intermediate)
06: छात्र का नाम (Candidate Name)
07: पिता का नाम (Father Name)
15: माता का नाम (Mother Name)
20: फोटो (Photo)
#upboardpryj #UPBoardResults2026 pic.twitter.com/0ETkOyrwjL
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 26, 2026
सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज
इसके लिए सबसे पहले प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र देना होगा। इसके साथ प्रवेश आवेदन पत्र, टीसी (Transfer Certificate) की प्रमाणित कॉपी, पंजीकरण प्रपत्र, कक्षा 10वीं/12वीं की नामावली और छात्र का पहचान पत्र भी जमा करना जरूरी है।
- जन्मतिथि सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज
- प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र
- प्रवेश आवेदन पत्र
- एसआर (Student Register) की प्रमाणित कॉपी
- उपस्थिति पंजिका की कॉपी
- छात्र का पहचान पत्र
- कक्षा 9वीं या 11वीं का पंजीकरण कार्ड
- सही जानकारी का हलफनामा (Affidavit)
- टीसी (जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित)।
फोटो बदलने के लिए लगेंगे ये दस्तावेज
फोटो बदलने के लिए प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र देना होगा। इसके साथ एसआर (Student Register) रजिस्टर की प्रमाणित कॉपी और फोटो युक्त छात्र का पहचान पत्र भी जमा करना जरूरी है।



Post Comment