Akhilesh Yadav: यूपी के गुंडों को भी उल्टा लटकाकर सीधा किया जाए

Akhilesh Yadav: यूपी के गुंडों को भी उल्टा लटकाकर सीधा किया जाए

Akhilesh Yadav: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि सरकार में अलोकतांत्रिक लोग हैं। सपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय किया जा रहा है। बीजेपी को किसी से भी कोई लेना देना नहीं है। सपा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्त्ता करते हुए अखिलेश ने बीजेपी और सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कई बड़े मुद्दे उठाए। उन्होंने सवाल किया कि क्या गुंडे सिर्फ पश्चिम बंगाल में ही हैं? क्या उत्तर प्रदेश में कम गुंडे हैं जो सत्ता की सीटों पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी के गुंडों को भी उल्टा लटकाकर सीधा किया जाना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की ऐतिहासिक जीत होगी। बंगाल में तीन लाख फोर्स लगाई गई, वहीं यूपी में छह लाख फोर्स लगाने की बात हो रही है, जो सपा के सामने एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने भरोसा जताया कि यूपी की जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में अगर कोई गलत करेगा तो उसे सख्त सजा मिलेगी।

अखिलेश यादव ने बीजेपी की पदयात्रा पर भी गंभीर आरोप लगाये। पूर्व सीएम ने दावा किया है कि जिन महिलाओं को पदयात्रा में बुलाया गया उन्हें पता ही नहीं था कि किस लिए बुलाया गया है। उन्हें जबरदस्ती बुलाया गया था। महिलाओं को बुलाकर उन्हें सड़ा खाना खिलाया गया। अखिलेश ने तंजिया लहजे में कहा कि लखनऊ आईं महिलाएं खोज रहीं थीं कि उन्हें आवास कौन देगा। मीडिया पर भी सवाल उठाते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि कई चैनलों को पिछले 10 साल में भारी फंडिंग मिली। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है और ‘बब्बर शेर” की छवि को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। स्वास्थ्य व्यवस्था पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अस्पताल में सही इलाज नहीं मिल रहा, यहां तक कि ऑपरेशन थिएटर से मरीज अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए अखिलेश ने कहा कि पार्टी भूमाफिया की तरह काम कर रही है और शहर की योजनाओं, तालाबों और जमीनों पर कब्जा हो गया है। उन्होंने ग्रीन कॉरिडोर परियोजना और उसकी डिजाइनिंग पर भी सवाल उठाए।

Post Comment

You May Have Missed