उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Samajwadi Party: BJP की पदयात्रा पर बोले अखिलेश, इतनी धूप में बिना चश्मा..

Samajwadi Party: BJP की पदयात्रा पर बोले अखिलेश, इतनी धूप में बिना चश्मा..

Samajwadi Party: अखिलेश यादव ने लखनऊ में हुई भाजपा की पदयात्रा पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि इतनी धूप में बिना चश्मा लगाए पद यात्रा की गई। पहली बार कोई सरकार अपने ही बिल पर इतनी मेहनत कर रही है। अब जब भाजपा जाएगी तो फिर कभी नहीं आएगी। बता दें कि राजधानी लखनऊ में सपा मुख्यालय में कई कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इसमें बसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एमएच खान, श्यामलाल निषाद, विजय कुमार लाल, अखिलेश पाठक, इशरत अली खान, नीलू सत्यार्थी शामिल रहे। सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में ये पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर सीमा राजभर समाजवादी महिला सभा की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित की गईं। वे बलिया की रहने वाली हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि हमें एक चायवाले लड़के ने चाय क्या बनाकर पिला दी, उसकी दुकान ही बंद करा दी गई। ये लोग किसी को रोजगार तो दे नहीं पा रहे, कम से कम कोई था जो कह रहा था कि हमसे अच्छी चाय कोई नहीं बना पाता। शायद, यही बात उन्हें बुरी लग गई। सपा मुखिया ने कहा कि महिला आरक्षण बिल पहले ही पास हो चुका है। इस बार इनकी बदनीयती नहीं पास हुई। ये दरारवादी लोग हैं। इनके संघी साथी जो छिपे हुए रहते हैं, उनके मंसूबे काम नहीं किए। आज आरक्षण से पहले संरक्षण की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *