उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया, हेल्थ

UP Weather: 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, रात भी रहेगी झुलसाने वाली

UP Weather: 26 जिलों में हीटवेव की चेतावनी, रात भी रहेगी झुलसाने वाली

UP Weather: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी की दौर जारी है. आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई है. गर्म हवाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. दिन के साथ-साथ अब रातें भी झुलसाने वाली हो रही हैं, प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना हुआ हैं. मौसम विभाग ने 21 अप्रैल यानी आज आगरा, फिरोजाबाद, सीतापुर, वाराणसी समेत कई जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज (मंगलवार) भी प्रदेश के दोनों ही संभागों में मौसम शुष्क बना रहेगा. लोगों को फ़िलहाल गर्मी से कोई राहत मिलते नहीं दिख रही है. दिन के साथ अब गर्म रातें भी लोगों का पसीना निकाल रही है. प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में इन दिनों पारा 44-45 डिग्री तक चला गया है. जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक हैं. इस पूरे हफ्ते से प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहेगा.

यूपी में हीटवेव और भीषण गर्मी की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिमी यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज औरैया, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती में भीषण गर्मी और लू का अलर्ट है. वहीं पूर्वांचल के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया और गाजीपुर में भी उष्ण लू की चेतावनी है.

इसके अलावा पश्चिमी यूपी के 14 जिलों सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, बदायूं और कासगंज में आज रातें भी बेहद गर्मी रहने का अलर्ट दिया गया है. जिसका सीधा मतलब है कि अब न तो दिन में चैन हैं और ना रातों को सुकून मिलेगा. 24 घंटों गर्मी का कहर जारी रहेगा.

लखनऊ में सामान्य से ऊपर पहुंचा पारा

राजधानी लखनऊ में भी आज दिनभर सूर्य देवता का प्रकोप जारी रहेगा. दिनभर तीखी धूप लोगों को सताएगी. शुष्क हवाओं की वजह से गर्मी बढ़ गई हैं. मंगलवार को यहां अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं नोएडा-गाजियाबाद में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहने का अनुमान हैं. इसके अलावा आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में पारा 42 डिग्री के ऊपर तक बना हुआ है.

भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधान रहने की अपील की है. ऐसे मौसम में लोगों में डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक जैसी परेशानी हो सकती हैं. ऐसे में दिन के समय बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकले. खाली पेट घर से न निकले और पानी पीने की सलाह दी गई है. धूप में सिर को ढके या छाते का प्रयोग करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *