उत्तर प्रदेश, राजनीति

प्रतापगढ़: तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन, डूबने से हुई मौत

प्रतापगढ़: तालाब में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन, डूबने से हुई मौत

प्रतापगढ़: जिले में कंधई थाना क्षेत्र के शाल्हीपुर कंजास गांव में नहाते समय डूबकर तीन भाई बहनों की मौत हो गई। घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया है, तो वहीं पूरे गांव में मातम छा गया है। गांव निवासी विजय बहादुर यादव के तीन लड़के सबसे बड़ी बेटी 12 वर्ष, बड़ा बेटा 8 वर्ष और छोटा बेटा 5 वर्ष तीनों घर के सामने तालाब में नहाने गए थे। सोमवार को जब तीनों तालाब में घुसे तो बाहर ही नहीं निकले।

कंजास गांव निवासी विजय बहादुर यादव के चार बच्चे थे, जिसमें से सबसे बड़ी बेटी रानी (12), बेटा मोहित (8) और रोहित (5) वर्ष और सबसे छोटा बेटा  आठ  माह का है, जो की मां की गोंद में है। रानी, मोहित और रोहित यह तीनों घर के बाहर बने तालाब में स्नान करने गए थे। तीनों की एक साथ तालाब में डूबने से मौत हो गई।

पिता हैं लकवाग्रस्‍त

पिता विजय बहादुर लकवाग्रस्त हैं, जो गांव में ही भिक्षा मांग कर बच्चों का वह अपना भरण पोषण करते हैं। मां मजदूरी करती है। घटना के समय मां घर के अंदर बच्चों के लिए भोजन बना रही थी। आर्थिक कमजोरी के कारण विजय बहादुर तीनों बच्चों का नाम कंजास प्राथमिक विद्यालय में लिखवाया था, लेकिन बच्चे स्कूल नहीं जाते थे।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले और असुरक्षित तालाबों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके। कंधई थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *