मनोरंजन

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के हाथों साझा की Good News

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के हाथों साझा की Good News

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: एक्टर रणवीर सिंह की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है। वे दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण ने रविवार (19 अप्रैल) को फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। वे दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

दीपिका पादुकोण ने दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपनी बिटिया दुआ के हाथों साझा की है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उनकी बिटिया दुआ नजर आ रही हैं। पापा रणवीर ने बेटी को गोद में थामा हुआ है। हालांकि, रणवीर का चेहरा नहीं दिख रहा, सिर्फ हाथ नजर आ रहे हैं। वहीं, दुआ का आधा चेहरा दिख रहा है। उनके हाथों में प्रेग्नेंसी किट है। इसके साथ दीपिका ने कैप्शन में इविल आई इमोजी लगाई है।

परिणीति चोपड़ा से कियारा तक, सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका पादुकोण के पोस्ट पर फैंस बधाई दे रहे हैं। साथ ही कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं और कपल को बधाई दे रहे हैं। परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, सामंथा रुथ प्रभु, कियारा आडवाणी, फलक नाज, दानिश पंडोर सहित कई सेलेब्स ने बधाई दी है और रेड हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं।

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के हाथों साझा की Good News

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के हाथों साझा की Good News

कपल ने 2024 में किया था बेबी गर्ल दुआ का स्वागत

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के करीब छह साल बाद कपल ने पहली संतान के रूप में बेटी दुआ का स्वागत किया। दीपिका और रणवीर की बिटिया दुआ का जन्म 08 सितंबर, 2024 को हुआ था। अब वे दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। दुआ अब दीदी बनने वाली हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *