उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

PM Modi: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

PM Modi: आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में उनके कई अहम मुद्दों पर बात करने की संभावना है, जिनमें महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी पीएम बोल सकते है। पूरे देश की नजर इस संबोधन पर टिकी हुई है। प्रधानमंत्री का यह संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। इस संबोधन का सीधा प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। अब सबकी नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज रात के संबोधन पर है। माना जा रहा है कि वे देश को इस पूरे मुद्दे पर सरकार का रुख और आगे की रणनीति के बारे में जानकारी दे सकते हैं।

महिला आरक्षण पर बढ़ी सियासी बहस

हाल ही में संसद में महिला आरक्षण बिल को आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण पास नहीं किया जा सका। इस मुद्दे पर सियासत तेज है और सत्ता पक्ष व विपक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा का कहना है कि विपक्ष ने इस ऐतिहासिक अवसर को रोकने की कोशिश की, जबकि विपक्ष इसे परिसीमन से जोड़ने पर आपत्ति जता रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 सितंबर 2025 को शाम 5 बजे देश को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि नवरात्र के पहले दिन से ‘नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स’ की शुरुआत होगी और ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ की भी शुरुआत की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *