पटना: सम्राट चौधरी ने बुधवार (15 अप्रैल) को बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार की नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। नीतीश कुमार इस कार्यक्रम में मौजूद थे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का ऐलान नहीं किया गया है।
सम्राट चौधरी बिहार के नए सीएम बन गए हैं। उन्होंने शपथ के दौरान कहा कि मैं सम्राट चौधरी, ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। मैं बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का शुद्ध अंतर्करण से निर्वहन करूंगा। मैं भय और पक्षपात अनुराग और द्वेष के बिना विधि के अनुसार न्याय करूंगा।
#WATCH | Patna, Bihar: Samrat Choudhary takes oath as the Chief Minister of Bihar
He becomes the first Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Minister of Bihar following the resignation of Nitish Kumar. pic.twitter.com/ObDBH2RxJr
— ANI (@ANI) April 15, 2026
सम्राट के बाद विजय चौधरी ने लिया शपथ
बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इसके बाद अब बिजेंद्र यादव मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
नीतीश के करीबी बिजेंद्र यादव ने भी ली शपथ
बिहार सरकार में मंत्री के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ने शपथ दिलाई। विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव जदयू कोटे से बिहार के दो डिप्टी सीएम रहेंगे।
#WATCH Patna, Bihar: Janata Dal (United) leader Bijendra Prasad Yadav takes oath as Deputy CM of Bihar pic.twitter.com/OhgshLUgbW
— ANI (@ANI) April 15, 2026
डिप्टी सीएम बने विजय चौधरी ने कहा कि हमलोगों नीतीश कुमार के साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है। भविष्य में भी नीतीश कुमार की कार्यशैली पर भी हमलोग काम करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कही है। इसलिए कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है। वहीं डिप्टी सीएम बिजेंद यादव ने हमलोग साथ मिलकर बेहतर काम करेंगे।
शपथ से पहले हनुमान मंदिर पहुंचे सम्राट
सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सरकार में बदलाव सोमवार को नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद हुआ। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। वे 20 साल बिहार के CM रहे।
सम्राट चौधरी के बारे में
- उम्र: 56 साल
- पार्टी: भाजपा
- शिक्षा: D-Litt (USA)
- पिताः शकुनी चौधरी (7 बार विधायक/सांसद) माता: पार्वती देवी (पूर्व विधायक, तारापुर)
राजनीतिक शुरुआत
- राजनीति में एंट्री: 1990
- भाजपा से पहले: RJD, JDU
करियर टाइमलाइन
- RJD का दौर: 1990 के दशक में शुरुआत
- 1999: कृषि मंत्री (राबड़ी सरकार) बने, कम उम्र पर विवाद
- JDU का दौरः नीतीश के साथ जुड़े
- 2014: शहरी विकास मंत्री (मांझी सरकार) बने
- 2017: भाजपा में एंट्री
- 2018: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष
- 2021: पंचायती राज मंत्री
- मार्च 2023: BJP प्रदेश अध्यक्ष
- जनवरी 2024: डिप्टी CM
- 20 नवंबर 2025: दोबारा डिप्टी CM बने, गृह मंत्री भी।